newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: नालंदा हिंसा का सबसे नया CCTV आया सामने, पत्‍थरबाजी और आगजनी करते दिखे कई उपद्रवी

Bihar: वीडियो में देखा जा सकता है कि किताब के एक गोडाउन के पास कुछ दंगाई हिंसा करने रहे है। किताबों में आग लगे रहे है। सीसीटीवी फुटेज में एक छोटा बच्चा भी दिखाई दे रहा है। वहीं आसपास के लोगों को डराने के लिए उनके दरवाजों पर लात भी मार रहे है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में दंगाई का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। लेकिन वीडियो के आधार पर इन दंगाई के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

नई दिल्ली। बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नालंदा हिंसा का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उपद्रवी रिहाइशी इलाके में पत्थरबाजी कर रहे है, जबकि कुछ लोग भागते हुए दिखाई दे रहे है। इसके अलावा सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि कुछ दंगाई गाड़ियों में आगजनी भी कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज बिहार शरीफ के प्रमिला कॉम्प्लेक्स का बताया जा रहा है। ये वीडियो 31 मार्च 2023 का है जिस दिन रामनवमी थी। इसके बाद अब सवाल ये उठ रहा है कि रामनवमी के दिन इस हिंसा को साजिश के तहत भड़काया गया है? या फिर इसके पीछे कोई मंशा थी। बता दें कि रामनवमी के दिन निकाली गई शोभायात्रा के दौरान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार में पथराव और आगजनी की घटना सामने आई थी। जिसके बाद से अभी भी कई जगहों पर बवाल थमते दिखाई नहीं दे रहा है।

BIHAR

वीडियो में देखा जा सकता है कि किताब के एक गोडाउन के पास कुछ दंगाई हिंसा करने रहे है। किताबों में आग लगे रहे है। सीसीटीवी फुटेज में एक छोटा बच्चा भी दिखाई दे रहा है। वहीं आसपास के लोगों को डराने के लिए उनके दरवाजों पर लात भी मार रहे है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में दंगाई का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। लेकिन वीडियो के आधार पर इन दंगाई के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

बता दें कि बिहार में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को पांच दिन हो चुके हैं। लेकिन राज्य में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए है। एक तरफ जहां नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल उठ रहे है कि इफ्तार पार्टी से फुरस्त नहीं मिल रही है। दूसरी तरफ उन्हीं के गृह जिले नालंदा में हालात तनावपूर्ण बने हुए है। वहीं नालंदा हिंसा पर पुलिस का एक्शन जारी है। अबतक नालंदा हिंसा में पुलिस 130 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं 15 एफआईआर दर्ज हो चुकी है।