newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Museum And Library: नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम चेंज, अब इस नाम से जाना जाएगा

PM Museum And Library: केंद्र का रूख साफ है कि तीन मूर्ति भवन में जो नेहरू मेमोरियल था वह पर देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्री का संग्रहालय बनाया गया। जिसमें पूर्व की सरकारों की अचीवमेंट्स और जो कार्य किए है जो सरकार के कार्यकाल है उसके अंदर देश में जो भी प्रगाति हुई है इस मेमोरियल में दर्शाया गया है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के नेहरू मेमोरियल म्यूजियम (Nehru Memorial Museum and Library) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दरअसल नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदल दिया गया है। अब प्रधानमंत्री म्यूजियम और सोसायटी नाम रख दिया गया है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के निवास स्थान तीन मूर्ति परिसर में पीएम संग्रहालय के उद्घाटन के करीब एक साल के बाद नेहरू म्यूजियम का नाम बदलकर पीएम म्यूजियम और और सोसायटी कर दिया गया है।  वहीं नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम चेंज करने को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। केंद्र के इस फैसले पर कांग्रेस पार्टी भड़क गई हैं। कांग्रेस ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम चेंज करने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है और ऐतराज जताते हुई इसे बदले की भावना से प्रेरित फैसला बताया।

केंद्र का रूख साफ है कि तीन मूर्ति भवन में जो नेहरू मेमोरियल था वह पर देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्री का संग्रहालय बनाया गया। जिसमें पूर्व की सरकारों की अचीवमेंट्स और जो कार्य किए है जो सरकार के कार्यकाल है उसके अंदर देश में जो भी प्रगाति हुई है इस मेमोरियल में दर्शाया गया है। इसलिए कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम और सोसायटी रखा गया है।

nehru

बता दें कि गुरुवार को NMML सोसायटी की एक विशेष मीटिंग हुई थी जिसमें नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने का फैसला लिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह में की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। वो इस सोसाइटी के उपाध्यक्ष हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई 28 दिग्गजों के नाम शामिल है।

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला-

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने म्यूजियम से नेहरू का नाम हटाए जाने पर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए लिखा, ”संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है। 59 वर्षों से अधिक समय से नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय एक वैश्विक बौद्धिक ऐतिहासिक स्थल और पुस्तकों एवं अभिलेखों का ख़ज़ाना घर रहा है। अब से इसे प्रधानमंत्री म्यूजियम और सोसायटी कहा जाएगा। पीएम मोदी भारतीय राष्ट्र-राज्य के शिल्पकार के नाम और विरासत को विकृत करने, नीचा दिखाने और नष्ट करने के लिए क्या नहीं करेंगे। अपनी असुरक्षाओं के बोझ तले दबा एक छोटे कद का व्यक्ति स्वघोषित विश्वगुरु बना फिर रहा है।”