newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

National Games 2022: ‘जुड़ेगा इंडिया…जीतेगा इंडिया’ के साथ हुआ राष्ट्रीय खेलों का आगाज, जोशवर्धक नारों के साथ पीएम मोदी ने किया सबका उत्साहवर्धन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मुख्तलिफ मसलों का जिक्र किया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम, इतना युवा देश और देश का सबसे बड़ा खेल उत्सव! जब आयोजन इतना अद्भुत और अद्वितीय हो, तो उसकी ऊर्जा ऐसी ही असाधारण होगी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात साल बाद गुजरात के 6 शहरों में होने जा रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने 100 करोड़ रुपए की लागत से बनी यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शिरकत करके उन्होंने जुड़ेगा इंडिया और जीतेगा इंडिया वाला नारा दिया। बता दें कि गुजरात पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत सहित अन्य गणमान्यों ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आइए, आगे आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मुख्तलिफ मसलों का जिक्र किया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम, इतना युवा देश और देश का सबसे बड़ा खेल उत्सव! जब आयोजन इतना अद्भुत और अद्वितीय हो, तो उसकी ऊर्जा ऐसी ही असाधारण होगी। आपकी एक चमक आगाज है खेल की दुनिया में आने वाले सुनहरे भविष्य के लिए। नेशनल गेम्स का यह प्लेटफॉर्म एक नया लॉन्चिंग पैड का काम करेगा। उन्होंने आगे सभी खिलाड़ियों को अपनी ओर से अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

लोगों ने रंगारंग प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में मौजूद छात्रों ने गरबा भी किया। मुख्तलिफ फिल्मों के जोशवर्धक गानों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को जोश के सैलाब में सराबोर कर दिया। बता दें, कार्यक्रम में गुजरात से जुड़ी कई झांकियां दिखाई गई। जिसमें गुजरात के विकास की रूपरेखा के बारे में बताया गया था। पिछल कई दशकों के दौरान गुजरात के विकास के दौरान क्या-क्या परिवर्तन देखने को मिले हैं, उन सभी गतिविधियों को झांकियों के रूप में प्रदर्शित किया गया। ध्यान रहे कि इन दृश्यों को देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों का हदय मंत्रमुग्ध हो गया। बहरहाल, अब आगामी दिनों में राष्ट्रीय खेलों के दौरान क्या-क्या गतिविधियां देखने को मिलती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम