newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Big News: 85 लाख के इनामी नक्सल नेता संदीप यादव की मौत, जहर देकर मारे जाने की चर्चा

जानकारी के मुताबिक संदीप यादव की लाश गया के ही लटुआ थाना क्षेत्र के जंगल में मिली। उसके शव के चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में निशान भी मिले हैं। संदीप की पत्नी टीचर हैं। संदीप के खिलाफ बिहार और झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में 500 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

गया। आतंक का दूसरा नाम और 85 लाख के इनामी नक्सली नेता संदीप यादव की मौत होने की खबर है। उसकी लाश की फोटो सामने आई है। बताया जा रहा है कि संदीप यादव उर्फ विजय यादव को जहर देकर मारा गया है। संदीप गया जिले के बाबूराम डीह गांव का रहने वाला था। उस पर सैकड़ों केस दर्ज थे। झारखंड सरकार ने संदीप पर 50 लाख और बिहार सरकार ने 25 लाख का इनाम घोषित किया था। संदीप की मौत से झारखंड और ओडिशा के इलाकों में नक्सली वारदात में अब काफी कमी आने के आसार जताए जा रहे हैं।

sandeep yadav naxal leader

फिलहाल की जानकारी के मुताबिक संदीप यादव की लाश गया के ही लटुआ थाना क्षेत्र के जंगल में मिली। उसके शव के चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में निशान भी मिले हैं। संदीप की पत्नी टीचर हैं। संदीप के खिलाफ बिहार और झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में 500 से ज्यादा केस दर्ज हैं। करीब 30 साल से वो नक्सलवाद से जुड़ा था। गया पुलिस उसकी मौत का सत्यापन करा रही है। एसएसपी हरप्रीत कौर ने न्यूज चैनल ‘न्यूज18’ से ये बात कही।

Naxal

चार साल पहले प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने संदीप यादव की करीब 86 लाख रुपए की चल और अचल संपत्ति को भी गया और औरंगाबाद में जब्त किया था। इस संपत्ति में जमीन और फ्लैट भी थे। इनकी कीमत ही 50 लाख आंकी गई थी।