newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

एनसीपी नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का निधन, लंबे से समये थे बीमार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद 67 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। डीपी त्रिपाठी का जन्म  उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हुआ था। वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद 67 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। डीपी त्रिपाठी का जन्म  उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हुआ था। वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

DP Tripathi

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने संवेदना प्रकट करते हुए ट्वीट किया, “श्री डी पी त्रिपाठी जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह राकांपा के महासचिव, नेतृत्वकर्ता और हम सभी के मेंटर थे। राकांपा की स्थापना से लेकर अब तक उनके द्वारा दिए गए बुद्धिमतापूर्ण परामर्श और मार्गदर्शन को हम सब याद करेंगे।”

Supriya Sule Tweet

राजीव गांधी के करीबी, सोनिया के विरोधी

16 साल की उम्र में उन्होंने राजनीति में कदम लिखा था। वह बहुत ही जल्द पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सहयोगियों में से एक बन गए। हालांकि, उन्होंने बाद में सोनिया गांधी के विरोध में पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद वह वर्ष 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए, और बाद में पार्टी के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता बन गए।