newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में घिरे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने विधायकी से दिया इस्तीफा, इस मामले में खा चुके हैं जेल की हवा

Mumbai: खुद पर लगे इन आरोपों के बाद अब जितेंद्र आव्हाड ने पद से छोड़ दिया है। याद हो कि हाल ही में जितेंद्र आव्हाड मराठी फिल्म ‘हर-हर महादेव’ का विरोध करते नजर आए थे। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। अब जैसे ही उनकी रिहाई हुई तो उन्हें विधायकी से हाथ धोना पड़ा है।

नई दिल्ली। एनसीपी (NCP) नेता और विधायक जितेंद्र आव्हाड ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें, जितेंद्र आव्हाड पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। खुद पर लगे इन आरोपों के बाद अब जितेंद्र आव्हाड ने पद से छोड़ दिया है। याद हो कि हाल ही में जितेंद्र आव्हाड मराठी फिल्म ‘हर-हर महादेव’ का विरोध करते नजर आए थे। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। अब जैसे ही उनकी रिहाई हुई तो उन्हें विधायकी से हाथ धोना पड़ा है।

Jitendra Awhad

क्या है पूरा मामला…

बता दें, मराठी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार के बाद जैसे जितेंद्र आव्हाड जेल से बाहर आए तो एक महिला ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला ने मुम्ब्रा पुलिस में आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। महिला ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि था कि ये घटना 13 नवंबर की है जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने  मुम्ब्रा में एक पुल का उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान जब महिला मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए आगे बढ़ रही थी कि तो विधायक जितेंद्र आव्हाड ने उन्हें गलत ढंग से छुआ।

Jitendra Awhad.

महिला के आरोपों पर क्या बोले जितेंद्र आव्हाड

वहीं, खुद पर लगाए गए महिला के आरोपों पर जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने कहा कि मेरे उपर तो हर 72 घंटे में 2 झूठे मामले दर्ज कराए जाते हैं। लेकिन मैं इन सब का सामना करूंगा। पुलिस की बर्बरता के खिलाफ लडूंगा, हम अपने सामने लोकतंत्र की हत्या होते हुए नहीं देख सकते हैं।