newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा को मिलेगा परम विशिष्ट सेवा मेडल, राष्ट्रपति कोविंद करेंगे सम्मानित

Neeraj Chopra: 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 384 लोगों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इस सूची में हरियाणा के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का भी शामिल किया गया है। नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) से सम्मानित किया जाएगा। PVSM भारत का सैन्य पुरस्कार है।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले, मंगलवार को केंद्र सरकार ने वीरता पुरस्कार की सूची जारी कर दी है। इस बार गणतंत्र दिवस पर कुल 384 लोगों को वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। इस लिस्ट में 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल किए गए हैं। सूची में देश के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को भी शामिल किया गया है।

नीरज चोपड़ा को मिलेगा मेडल

73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 384 लोगों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इस सूची में हरियाणा के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का भी शामिल किया गया है। नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) से सम्मानित किया जाएगा। PVSM भारत का सैन्य पुरस्कार है। इस पुरस्कार का गठन साल 1960 में किया गया था। ये पुरस्कार शांति और सेवा क्षेत्र में असाधारण काम करने पर दिया जाता है। नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक 2020 में ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले एथलीट बने थे। उन्होंने भाले को 87.58 मीटर दूर फेंककर गोल्ड मेडल हासिल किया था। बता दें कि, नीरज चोपड़ा 4 राजपूताना राइफल्स में सूबेदार पद पर तैनात हैं। सेना में रहते हुए नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसके चलते इन्हें विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। अब उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल भी मिलने वाला है।

हरियाणा की झांकी होगी विशेष

26 जनवरी की परेड में हरियाणा की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहने वाली है। हरियाणा की झांकी में नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति दिखाई जाएगी। प्रदेश के सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग की ओर इस बात की जानकारी दी गई। इसके अलावा हरियाणा के 10 ओलंपियन को भी झांकी में शामिल किया जाएगा।