newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नेपाल ने खेला ‘नक्शेबाजी’ वाला खेल तो यूएन ने दिया झटका, ओली सरकार की हुई फजीहत!

चीन के हाथों की कठपुतली बन चुका नेपाल अब अपने देश के विवादित नक्शे को गूगल और भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भेजने की तैयारी कर रहा है।

नई दिल्ली। चीन के हाथों की कठपुतली बन चुका नेपाल अब अपने देश के विवादित नक्शे को गूगल और भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भेजने की तैयारी कर रहा है। अपने इस नक्शे में नेपाल ने भारतीय क्षेत्र लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपना हिस्सा बताया है।

nepal new map

इस नक्शे को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि अधिकारिक कामकाज के लिए संस्था न तो नेपाल के नए विवादित नक्शे को स्वीकार करेगी और ना ही मान्यता देगी। दरअसल नेपाल ने इस वर्ष जो नया राजनीतिक नक्शा तैयार किया है उस नक्शे में उसने भारत के हिस्से वाली लिंपियाधुरा, लिपुलेख और काला पानी को नेपाल का हिस्सा बताया है। जबकि इन क्षेत्रों पर भारत का दावा है और भारत पहले ही साफ कर चुका है कि वो ऐसे किसी नक्शे को स्वीकार नहीं करेगा, जिसके ऐतिहासिक प्रमाण नहीं होगे।

united-nations

वहीं संयुक्त राष्ट्र ने ये भी कहा कि वो प्रशासनिक कार्यों के लिए इस क्षेत्र से संबंधित भारत, पाकिस्तान, या चीन के नक्शे का इस्तेमाल भी नहीं करेगा। प्रतिक्रिया में ये भी कहा कि जब भी नेपाल ऐसे किसी मामले को सदन में रखेगा तो सिर्फ कूटनीतिक प्रोटोकाल ही स्वीकार किए जाएंगे।

op oli nepal

नेपाल सरकार जल्द ही अपने नए संशोधित नक्शे को अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भेजने वाली है। जिसमें भारतीय क्षेत्रों को नेपाल में दर्शाया गया है और इसी संदर्भ में न्यूयॉर्क स्थित वैश्विक संस्था का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है। जिसमें साफ किया गया है कि उसकी वेबसाइट तक में नेपाल के दावे को कोई जगह नहीं मिलेगी।

india new map

दरअसल इसकी वजह ये है कि यूएन अपने सभी नक्शों को वैधानिक चेतावनी के साथ जारी करता है और यूएन मैप्स डिस्क्लेमर में साफ लिखा है कि, “नक्शे में दिखाई गई सीमा और लिखे गए नाम और पदवी, संस्था की ओर से किया जाने वाला प्रचार नहीं है” और न ही ऐसे किसी प्रचार को यूएन स्वीकार करता है।