newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Newsclick: न्यूजक्लिक मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार हुए दो आरोपी

Newsclick: हालांकि, न्यूजक्लिक ने इन आरोपों का खंडण कर इसे राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित बताया था। दरअसल, गत 5 अगस्त को न्यूयॉर्क टाइम्स में एक लेख छपा था, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका, ब्रिेटेन और भारत के कुछ पत्रकार समूह चीन के प्रोपेगेंडा को फैला रहे हैं, जिसके एवज में उन्हें अमेरिकी करोड़पति नेविल राय सिंघम के जरिए फंड मिल रहा है।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक के खिलाफ कथित रूप से चीन से मिले फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आपोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती का नाम शामिल है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में 37 पुरुष और 9 महिला संदिग्धों से पूछताछ की है। इसके अलावा मौके से कई डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। कई पत्रकारों के मोबाइल और लेपटॉप भी बरामद किए गए हैं।


वहीं, इस पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे यह समझ नहीं आता है कि जब जांच एजेंसी अपना काम कर रही होती है, तो कुछ लोगों को क्यों आपत्ति होनी लगती है। जो गलत है, उसके खिलाफ जांच एजेंसी की कार्रवाई जरूरी है, तो ऐसे में इसे लेकर ज्यादा हाय-तौबा मचाने की जरूरत क्यों है। बता दें कि बीते दिनों संसद के मानसून सत्र में भी केंद्रीय मंत्री निशिकांत दुबे ने यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने भरी संसद में आरोप लगाया था कि न्यूजक्लिक को मोदी सरकार के विरोध में खबरें चलाने के एवज में चीन से फंडिंग मिलती है।

news click

हालांकि, न्यूजक्लिक ने इन आरोपों का खंडण कर इसे राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित बताया था। दरअसल, गत 5 अगस्त को न्यूयॉर्क टाइम्स में एक लेख छपा था, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका, ब्रिटेन और भारत के कुछ पत्रकार समूह चीन के प्रोपेगेंडा को फैला रहे हैं, जिसके एवज में उन्हें अमेरिकी करोड़पति नेविल राय सिंघम के जरिए फंड मिल रहा है। बता दें कि नेविल राय सिंघम एक अमेरिकी करोड़पति है, जिसका चीन से डायरेक्ट कनेक्शन बताया जाता है। उधर, इस पूरे मसले को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आागमी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।