newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nimbu Soda Viral Video: ‘कच्चा बादाम’ के बाद अब नींबू सोडा हो रहा वायरल, बेचने का अंदाज देखकर लोग ले रहे मज़े

Nimbu Soda Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स नींबू सोडा बेचता नजर आ रहा है, जिसका अंदाज देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में एक शख्स अपने लहजे में गाते-बतलाते नींबू सोडा बनाते दिखाई दे रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। 

नई दिल्ली। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई भी मिनटों में हिट या वायरल हो जाता है। इंटरनेट की दुनिया में कब और क्या वायरल हो जाए, ये कह पाना काफी मुश्किल है। वायरल होती चीजें अगले ही पल ट्रेंड होने लगती हैं। आप ‘कच्चा बादाम’ गाने वाले वीडियो को तो नहीं ही भूले होंगे। सिंगर भुबन बड्याकर का ये गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था। इस गाने पर डांस और रील की मदद से कई लोगों ने खूब फेम कमाया। इसे रिपीट करके बहुत बार देखा भी गया, लेकिन किसको पता था कि इस गाने के चर्चित होने के कुछ वक्त बाद ही इसके जैसा कुछ और भी लोगों को देखने को मिलेगा। असल में, हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘बाकी नींबू बाद विच पाऊंगा’ नाम का एक वीडियो सामने आ रहा है, जो धीरे-धीरे लोगों की जुबान पर अपनी जगह बना रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स नींबू सोडा बेचता नजर आ रहा है, जिसका अंदाज देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में एक शख्स अपने लहजे में गाते-बतलाते नींबू सोडा बनाते दिखाई दे रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gourav Sagar (@13_gouravsagar05)


इस वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं, जिसका सिलसिला अभी भी जारी है। नींबू की उछाल मारती कीमतों के बीच नींबू सोडा का ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ समय पहले वायरल हुए कच्चा बादाम के बाद सोशल मीडिया की दुनिया में अमरूद और अंगूर बेचने का अनोखा अंदाज तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद अब नींबू सोडा भी सुर्खियां बटोर रहा है।

लोगों की प्रतिक्रिया-