newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Election 2020: भाजपा के घोषणा पत्र में आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प, कोरोना वैक्सीन के मुफ्त टीकाकरण का वादा

BJP Manifesto for Bihar Poll: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पटना में भाजपा के के 5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प के विजन डाक्‍यूमेंट को जारी किया।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पटना में भाजपा के 5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प के विजन डाक्‍यूमेंट को जारी किया। इस मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद हैं। इस दौरान भाजपा है तो भरोसा है का नारा दिया गया। घोषणापत्र जारी करते हुए भाजपा ने कहा कि हम कोरोना का मुफ्त टीका उपलब्ध कराएंगे। तीन लाख नए टीचर की भर्ती होगी। 19 लाख नए रोजगार देंगे। दरभंगा में एम्स बनाएंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दलहन की खरीद करेंगे। वहीं निर्मला सीतारमण ने कहा कि जनता का भरोसा हासिल करना इतना आसान नहीं है।

इस दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार में 15 साल पहले जहां बजट 23,000 करोड़ था, वो अब दो लाख करोड़ हो गया है। राज्य की जीडीपी ग्रोथ 2005 तक जहां 3 फीसदी था, वो आज बढ़कर 11.3 फीसदी तक पहुंच गया है। जंगलराज के समय आपने देखा कि स्तर क्या है और जब प्रशासन जनता के लिए काम करता तो ये ही नतीजा होता है।

ये हैं भाजपा के 11 संकल्प-

1-हर बिहारवासी को कोरोना वैक्सीन का निशुल्क टीकाकरण करवाना।
2- मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी शिक्षा को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराना।
3- एक साल में पूरे प्रदेश में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती करना।
4-नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार।
5- एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा।
6- एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी. 2024 तक दरभंगा एम्स को चालू करवाना।
7- धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी MSP की दरों पर।
8-30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान देने का वादा।
9- 2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा।
10-2 साल में मीठे पानी में पलने वाली मछलियों का उत्पादन बढ़ाना।
11- किसान उत्पाद संघों की बेहतर सप्लाई चेन बनाना, जिससे 10 लाख रोजगार पैदा होंगे।