नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के एक दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट का विस्तार कर लिया। राजभवन में राजेन्द्र मंडपम में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने नीतीश कैबिनेट के नये मंत्रियों को शपथ दिलायी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।
VIDEO | JD(U) MLA Leshi Singh (@LeshiSingh) takes oath as minister in the Nitish Kumar-led NDA government in Bihar. pic.twitter.com/XxjGXXOaBC
— Press Trust of India (@PTI_News) March 15, 2024
कैबिनेट में कुल 21 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसमें कई तो एमएलसी हैं जिन्हें मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में जनता दल-यूनाइटेड के 9 विधायकों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के 12 विधायकों को शामिल किया गया है। कैबिनेट विस्तार में बीजेपी और जेडीयू दोनों ने ही जातीय समीकरण का ख्याल रखा है, जिसमें 6 सवर्ण,6 दलित, 4 अति पिछड़ा, 4 पिछड़ा और एक मुस्लिम शामिल हैं। मंत्री पद की शपथ लेनेवालों में सबसे पहले रेणु देवी रहीं, उनके बाद मंगल पांडे, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नीतीश मिश्रा, नीतिन नवीण ने मंत्री पद की शपथ ली। नीतिन नवीन के बाद दिलीप कुमार जायसवाल, महेश्वर हजारी, शीला मंडल, सुनील कुमार, जनक राम ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद हरि सहनी ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। नीतीश मिश्रा और हरि सहनी ने मैथिली में शपथ ली, जबकि बाकी सदस्यों ने हिंदी में शपथ ली।
VIDEO | BJP MLA Nitish Mishra (@mishranitish) takes oath as minister in the Nitish Kumar-led NDA government in Bihar. pic.twitter.com/OU9J6NCcwi
— Press Trust of India (@PTI_News) March 15, 2024
नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के करीब 40 दिनों के बाद कैबिनेट का विस्तार किया गया है। सरकार बनने के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। चुनाव आयोग द्वारा कल लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ही आज नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया।
VIDEO | JD(U) MLA Madan Sahni takes oath as minister in the Nitish Kumar-led NDA government in Bihar. pic.twitter.com/EpcHirBpYz
— Press Trust of India (@PTI_News) March 15, 2024
VIDEO | JD(U) MLA Md Zama Khan takes oath as minister in the Nitish Kumar-led NDA government in Bihar. pic.twitter.com/sgUFkEEDaQ
— Press Trust of India (@PTI_News) March 15, 2024