newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दीपक ओहरी होंगे गौतमबुद्धनगर नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी

करीब 15 दीन पहले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर का जायजा लिया था उस वक्त भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उनके पद से हटा दिया था और डॉ चतुर्वेदी को इसकी कमान सौंपी गई थी।

नई दिल्ली। नोएडा में कोरोना वायरस से लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं उत्तरप्रदेश सरकार ने नोएडा के सीएमओ को पद से हटा दिया है। अब नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के तौर पर डॉ दीपक ओहरी को लाया गया है। उत्तप्रदेश सरकार की तरफ से शनिवार देर रात ये आदेश पारित किया गया। इसमें कहा गया कि डॉ. दीपक ओहरी को नोएडा का मुख्य चिकित्सा अधिकारी का दायत्व सौंपा गया है। डॉ. एपी चतुर्वेर्दी को हटाने के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नही हो पाई है।

Coronavirus
करीब 15 दीन पहले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर का जायजा लिया था उस वक्त भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उनके पद से हटा दिया था और डॉ चतुर्वेदी को इसकी कमान सौंपी गई थी। अब उनको हटाकर डॉ दीपक ओहरी को नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।

CM Yogi Angry

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली फटकार के बाद नोएडा के जिलाधिकारी (डीएम) बीएन सिंह का भी तबादला कर दिया गया था। उन्हें अब लखनऊ में राजस्व विभाग में भेजा गया है। वहीं उन पर विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। बीएन सिंह का तबादला किए जाने के बाद उनकी जगह सुहास ललीनाकेरे यतिराज को नियुक्त किया गया।

Yogi Adityanath

बता दें कि बीएन सिंह ने 3 महीने की छुट्टी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वो नोएडा में काम नहीं करना चाहते हैं। बीएन सिंह ने नोएडा में मुख्यमंत्री के साथ बैठक में ये दो टूक जवाब दिया। बीएन सिंह ने कहा कि वो पिछले 3 साल से नोएडा में तैनात हैं और 18-18 घंटे काम कर रहे हैं।