newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: ‘बुढ़ापा मेरे हसबैंड पे आया, तो बॉयफ्रेंड ने…’, अपनी पति की ढलती की जवानी से दुखी महिलाओं ने गाया ऐसा गाना, तो आए मजेदार रिएक्शन

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में एक टेबल पर कई सारी महिलाएं बैठी है जो गाना गा रही हैं। जिनका गाना सुन कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगें और इस वीडियो को लगातार देखते रहेगें। आइए हम आपको इस वीडियो के बारें में पूरा बताते हैं

नई दिल्ली। आज कल सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कौन सा वीडियो कब वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता है। कभी-कभी कुछ लोग फेमस होने के लिए भी ये सब तरीके अपनाते हैं। हर दिन हमें अपने सोशल मीडिया को खोलते ही एक ना एक वीडियो ऐसा मिल जाता है जो कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा हो। पब्लिसिटी की भूख का कोई इलाज नहीं होता है। फेमस होने के लिए आजकल लोग कुछ भी करते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में कई सारी महिलाएं अपने पति के बुढ़ापे से परेशान होकर गाना बनाया है जिसे साथ में सारी महिलाएं मिल कर गा रही है, जिनका गाना सुन कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगें और इस वीडियो को लगातार देखते रहेगें। आइए हम आपको इस वीडियो के बारें में पूरा बताते हैं-

वायरल वीडियो

इस वीडियो को नवल कांत मिश्रा नाम के एक यूजर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। जिसमें महिलाएं गाना गा रही है जिस गाने के बोल है ऐसा बुढ़ापा आयो रे कि धोखा दे गई जवानी….पहला बुढ़ापा मेरे बालों में आया डाई ने जान बचाई रे….धोखा दे गई जवानी। दूजा बुढ़ापा मेरी आंखो में आया, लेजर ने जान बचाई रे धोखा दे गई जवानी…तीजा बुढ़ापा मेरे चेहरे पर आया… ऐसे ही गाते हुए आखिरी में महिलाएं गाती हुई नजर आईं कि छंठवा बुढापा मेरे हसबैंड पर आया, गर्लफ्रेंड ने जान बचाई रे धोखा दे गई जवानी… कुछ इस तरह से महिलाओं ने इस गाने को गाया।

यूजर की प्रतिक्रिया

जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया है तब से बहुत लोग इसे देख रहे हैं। जिस पर बहुत से यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक मनीष मिश्रा ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा वाए शुड ब्वॉज हैफ ऑल द फन। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसे गायन की हिम्मत पति समाज कर सकता हैं।