नई दिल्ली। कल NDA की बैठक में 38 दलों के शामिल होने की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी है। उन्होंने कहा कि NDA का ग्राफ लगातार देश में बीते 9 सालों के भीतर बढ़ा है। इसके लिए पीएम मोदी की नीतियां, गुड गवर्नेंस टूल्स, और भारत की तरक्की का विजन जिम्मेदार है। केंद्र सरकार किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करने वाली है। इस समय देश विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति विकास की राजनीति है। देश के भीतर दलितों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं, के लिए फोकस करके हमने अपनी नीतियों का निर्माण किया है।
Addressing a press conference at BJP Head Office, New Delhi. https://t.co/uRNPrAKF0e
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 17, 2023
इसके साथ ही विपक्षी एकता पर जोरदार कटाक्ष करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष के पास न तो नेता है, ना ही नीयत और न ही नीति, देश की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। हम सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए सत्ता में आए हैं। पीएम मोदी ने आज देश को न सिर्फ घर में बल्कि विदेशों में भी गौरवान्वित करवाया है।
भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूती से हर मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है।
इसके साथ ही नड्डा ने भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज भारत हर सेक्टर में तरक्की पर है। चाहे वह सर्विस सेक्टर, आईटी सेक्टर हो या इंडस्ट्री का सेक्टर हो। बीते 9 वर्षों के NDA के प्रयासों से देश को एक नई दिशा मिली है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी का विजन भी काफी महत्वपूर्ण है।