newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बार बार ‘तिरंगे’ के साथ रैली निकाल रहे हैं ओवैसी, CAA विरोध की ‘खास’ रणनीति

रैली में सीएए को रद्द किए जाने की मांग के साथ लाखों की संख्या में पुरुष और महिलाएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए शामिल हुए हैं। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में नारे भी लगाए।

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। मगर इस बीच असदुद्दीन ओवैसी ने एक नई रणनीति अख्तियार की है। उन्होंने तिरंगे के जरिए विरोध का नया हथियार निकाला है। इसी तर्ज पर हैदराबाद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज तिरंगा रैली निकाली।

Owaisi

इस रैली में लाखों प्रदर्शनकारी जुटे और CAA वNRC का विरोध किया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा रैली मीर आलम ईदगाह से शुरू हुई, जो शास्त्रीपुरम मैदान में एक सार्वजनिक सभा में समाप्त हुई।

Owaisi Rally

असदुद्दीन ओवैसी जानबूझकर तिरंगे की रणनीति इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि उनके आयोजन को कोई देशविरोधी ना करार देने पाए और उसे सांप्रदायिक रूप देने का मौका भी ना मिले। इस रैली में सीएए को रद्द किए जाने की मांग के साथ लाखों की संख्या में पुरुष और महिलाएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए शामिल हुए हैं। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में नारे भी लगाए।

Owaisi Rally with tiranga

ईदगाह में शुक्रवार को हुई नमाज के बाद रैली का आयोजन किया गया था। इस मौके पे शहर के विभिन्न इलाकों में राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया। मक्का मस्जिद के इमाम मौलाना रिजवान कुरैशी ने नमाज पढ़ाई।