newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ऐलान, इन 127 हस्तियों को पद्म पुस्कार, जनरल रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण

पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत (सिविल सेवा), भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले) और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा) को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया। इसके अलावा भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ डॉक्टर प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के नाम अपने संबोधन में कई मसलों का जिक्र किया जिसके बारे में हम आपको अपनी पिछली रिपोर्ट में बता चुके हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको उन 127 हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कल यानी की 26 जनवरी के पावन मौके पर पद्म पुरस्कार व पद्म विभूषण जैसे पुरस्कारों से विभूषित किया जाएगा। बताते चलें कि पुरस्कार की इस हस्तियों में कुल 127 हस्तियों के नाम दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन हुआ है।

इन लोगों को मिलेगा पद्म विभूषण

पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत (सिविल सेवा), भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले) और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा) को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया। इसके अलावा भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ डॉक्टर प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

इन्हें मिलेगा पद्म भूषण

इसके साथ ही पद्म भूषण की सूची में कुल 17 नामों को दर्ज किया गया है। जिसमें उनमें दो को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। नेताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य शामिल हैं। इसके अलावा दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को भी पद्म विभूषण न दिया जाएगा।