newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yogi Adityanath Lashed Out At Pakistan : 75 वर्ष बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका समय आ गया…अयोध्या की धरती से योगी ने चलाए शब्दबाण

Yogi Adityanath Lashed Out At Pakistan : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, मैं स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि पाकिस्तान में बैठे जो लोग आतंकवाद को आश्रय दे रहे हैं, उसे पनपने दे रहे हैं, वो आतंकवाद ही पाकिस्तान को एक दिन ले डूबेगा। पाकिस्तान आज अपने ही कृत्यों से अपनी सजा पा रहा है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या की पावन धरती से पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए तीखे शब्दबाण चलाए। योगी बोले, मैं स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि पाकिस्तान में बैठे जो लोग आतंकवाद को आश्रय दे रहे हैं, उसे पनपने दे रहे हैं, वो आतंकवाद ही पाकिस्तान को एक दिन ले डूबेगा। सीएम ने कहा 75 वर्ष बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हमारे एक पूज्य संत ने घोषणा की थी, यह भविष्यवाणी है, पाकिस्तान का आध्यात्मिक जगत में कोई अस्तित्व नहीं है। याद रखना जिसका अपना वास्तविक अस्तित्व ना हो वो अकृत्रिम होता है और हर अकृत्रिम चीज का एक निश्चित जीवनकाल होता है। पाकिस्तान आज अपने ही कृत्यों से अपनी सजा पा रहा है।

पाकिस्तान पर पहले हमला भारत की सेना ने नहीं किया था बल्कि उसने हमारे निर्दोष लोगों पर प्रहार किया था। धर्म पूछकर गोली मारी थी, तीन साल के बच्चे को भी गोली मार दी थी। कानपुर के शुभम द्विवेदी, जिनकी शादी दो महीने पहले ही हुई थी, उनकी पत्नी के सामने उन्हें गोली मार दी गई। कुल 26 निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेनाओं ने एक संयुक्त अभियान चलाकर 24 भारतीयों की जान के बदले में 124 आतंकवादी मारे गए। इसमें गलती भारत की नहीं बल्कि पाकिस्तान और उन लोगों की है जो वहां पर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म के कारण ही हमारा वजूद है, हमारा अस्तित्व है। हम सब कुछ स्वीकार करेंगे लेकिन अपने हम अपने देश और धर्म के खिलाफ, कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे। यह हमारा संकल्प होना चाहिए। डबल इंजन की सरकार ने डबल स्पीड से चलकर श्री अयोध्या धाम को उसका गौरव प्रदान करने का काम किया है। सौगंध राम की खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ के संकल्प की पूर्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं श्री अयोध्या धाम आकर श्री रामलला के भव्य मंदिर की आधारशिला रखी थी। आज श्री अयोध्या धाम के नाम से लोगों के चेहरे पर एक नई चमक देखने को मिलती है।