
लाहौर। दुनिया पर वैश्विक महामारी कोरोनावायरस बेशक अपना कहर बरपा रही है। लेकिन इसके बावजूद भी भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक चालबाजियों को नहीं छोड़ रहा है। पाकिस्तान बेहद चालाकी से भारत के खिलाफ गल्फ देशों में अफवाहें फैला रहा है। ट्विटर और सोशल मीडिया के जरिये गल्फ देशों में भारत के प्रति नफरत फैलाई जा रही है। इस मामले में भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे फेक अकाउंट्स के डोसियर तैयार किये हैं। गल्फ देशों के रॉयल फैमिली और जाने माने लोगों के नाम पर ISI ने कई फेक अकाउंट बनाए हैं। इसके जरिये भारत के खिलाफ कई आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किये जा रहे हैं। भारत की खुफिया सुरक्षा एजेंसियों ने इनपर कड़ी नजर बनाई हुई है।
बता दें ISI इसके साथ ही फेक ट्विटर अकाउंट पर उन भारतीय लोगों के पुराने पोस्ट को भी शेयर कर रही है जिससे बाहर के देशों में रह रहे भारतीय को बड़ी ही आसानी से बदनाम किया जा सके।
ISI के सोशल मीडिया पर बनाए गए इन सभी फेक अकाउंट की लोकेशन गल्फ देशों के अंदर दिखाई जा रही है, जबकि हकीकत इससे बहुत अलग है। असल में ये सभी पाकिस्तानी ट्विटर अकाउंट हैं।
लेकिन पाकिस्तान की एजेंसियां गल्फ देशों में भारत के खिलाफ जहर की पैदावार कर रही हैं। पाकिस्तान की एजेंसियां ये अफवाह फैला रही हैं कि भारत में मुसलमान बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। पाक की इस नापाक और गंदी साजिश का खुलासा तब हुआ जब ओमान की प्रिंसेस मोना बिन्त फ़हद के नाम पर एक फेक अकाउंट के जरिये भारत के खिलाफ एक पोस्ट को शेयर किया गया। इसे पाकिस्तान आर्मी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिये ट्रेंड करने की कोशिश की गई।
गौरतलब है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने कई हजार की संख्या में ऐसे तमाम ऐसे फेक ट्विटर अकाउंट की पहचान की है जो पाकिस्तान से ऑपरेट किया जा रहे थे। गौरतलब है कि गल्फ देशों के साथ भारत के बेहतर सम्बन्ध पाकिस्तान की परेशानी की मुख्य वजह हैं।