
नई दिल्ली। भारत जो की एक अनेक धर्मों से बना देश है। यहां हर धर्म-जाति, समुदाय के लोग रहते हैं। अनेक धर्मों के बीच भारत एकता का प्रतिक है। लेकिन देश में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो देश की एकता और अखंडता को ताक पर रखते हुए सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रहे हैं। बीते दिन देशभर में ईद मिलाद-उन-नबी मनाई गई। इस दौरान नोएडा में भी इस त्योहार को लेकर जुलूस निकाला गया। इस जुलूस के दौरान देश विरोधी नारे भी लगाए गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नोएडा तृक आ गए। दरअसल अलीगढ़ यूनिवर्सिटी मानसिकता को समझ कर उसको उखाड़ फेंकने की जगह राजनीति ने उसका पालन पोषण किया और आज फिर ये राक्षस देश को निगलने को तैयार है। ये सब वही औलादें हैं जिन्होंने मांगा मिल गया और फिर बाकि की चाहत में यही रकर जुट गए। pic.twitter.com/2bSj9pQ18a
— Dhirendra Pundir (@dhirendrapundir) October 21, 2021
ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर नोएडा में निकाले गए इस जुलूस में देश विरोधी नारे लगाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हालांकि गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
थाना सेक्टर-20 नोएडा क्षेत्रांतर्गत आयोजित जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारे की वायरल वीडियो के संबंध में एफआईआर पंजीकृत, 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त संबंध में @DCP_Noida द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/XUkNTdOS8V
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) October 20, 2021
नोएडा पुलिस के DCP राजेश एस ने इन गिरफ्तारियों की पुष्टि करते हुए कहा, “थाना सेक्टर-20 नोएडा क्षेत्रांतर्गत आयोजित जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारे की वायरल वीडियो के संबंध में एफआईआर पंजीकृत की गई है। 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।”
वीडियो का किया गया विश्लेषण
पुलिस ने यह भी बताया है कि वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हुए सुनाई दे रहे थे। वीडियो के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद जफर, समीर अली और अली रजा के रूप में हुई है।