
नई दिल्ली। आज हर हिंदुस्तानियों के लिए ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। भारत चांद पर कामयाबी की नई इबारत लिखने जा रहा है। आज पूरे विश्व की निगाहें भारत के मिशन चंद्रयान-3 पर टिकी हुई है, क्योंकि चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चांद पर स्पॉट लैंडिंग कराई जाएगी। इसका काउंटडाउन अब शुरू हो गया है। वहीं देश ही नहीं बल्कि विदेशों में चंद्रयान-3 की सफलता के प्रार्थनाओं का लगातार जारी है। देशभर के कई मंदिरों में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूजा और हवन किया जा रहा है। मस्जिदों में इस मिशन की कामयाबी के लिए दुआएं की जा रही है। इसी बीच पाकिस्तान से भागकर हिंदुस्तान आई सीमा हैदर ने मिशन चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना की है, साथ ही सीमा हैदर ने उपवास भी रखा है। इसको लेकर सीमा हैदर का एक वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर पाकिस्तानी सीमा हैदर भगवान से प्रार्थना करते हुए कह रही है कि, ”मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। लेकिन मैंने फिर भी व्रत रखा है भारत का चंद्रयान-3 आज शाम को चांद पर उतरेगा। इससे हमारे भारत देश का नाम बहुत ऊंचा होगा। इसलिए मैं तब तक व्रत रखूगी, जब तक सफलतापूर्वक उतर नहीं जाएगा। तब तक मेरा व्रत है। मैं भगवान से प्रार्थना कर रही हूं। राधे कृष्णा पर मेरा बहुत विश्वास है। हे प्रभु, हे भगवान, हे श्रीराम, हे सभी देवी देवताओं। हमारे देश का चंद्रयान-3 सफलतापूर्ण आज चंद्रमा पर उतर जाए। इसके लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत मेहनत कर रहे है। इससे हमारे भारत देश का नाम बहुत ऊंचा होगा। हमारा देश का दबदबा दुनिया में बढ़ेगा। मैं अपना व्रत तब खोलूंगी, जब चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंड हो जाए।”
Video: Pak national #SeemaHaider observes fast for successful landing of #Chandrayaan3 pic.twitter.com/KAs3i6Rmvs
— TOI Cities (@TOICitiesNews) August 23, 2023
बता दें कि इससे पहले ग्रेटर नोएडा में रह रही पाकिस्तानी सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को राखी भेजी थी। जिसका वीडियो सोशल खुद सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। वीडियो साझा करते हुए सीमा ने कहा कि मैंने सभी को राखी भेजी है मैं चाहती हूं वो मुझे छोटी बहन समझकर मेरी राखी स्वीकार करे और रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी कलाई पर बांधे।
Seema Haider, who came to India from Pakistan sent Rakhi to PM Modi, Amit Shah, CM Yogi 🤣 #SeemaHaider #SeemaSachin pic.twitter.com/7Qg7Dl2tyG
— Mohammed Shahbaz (@imxshahbaz) August 22, 2023