newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Noida: नोएडा में 3 लाख के मासिक किराए पर उठा ‘पान’ का खोखा, जानकर उड़ रहे सबके होश

10 प्रस्तावित खोखे पर बोली लगाई जानी थी, लेकिन महज सात खोखों पर ही बोली लगाई गई है। इस खोखे को खरीदने के लिए 20 लोग बोली लगाने आए थे। दुकानदार सोनू कुमार झा ने इस खोखे को 3 लाख की बोली लगाकर हासिल किया है, जिसमें वो बीड़ी सिगरेट का कारोबार करेंगे।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक पान, बीड़ी, सिगरेट की खरीद-बिक्री करने वाले खोखे की नीलामी की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, इस खोखे की नीलामी तीन लाख रुपए में की गई। जिस किसी को भी इसके बारे में पता चल रहा है, उसके होश फाख्ता हो रहे हैं। नोएडा विकास प्राधिकरण के कार्याधिकारी कुमार संजय ने खुद उक्त खोखे के नीलामी की जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने कहा कि नोएडा सेक्टर 18 में स्थित खोखे की बोली 3 लाख रुपए में लगाई गई। इस खोखे का क्षेत्रफल महज 7.59 वर्गमीटर है।

बता दें कि 10 प्रस्तावित खोखे पर बोली लगाई जानी थी, लेकिन महज सात खोखों पर ही बोली लगाई गई है। इस खोखे को खरीदने के लिए 20 लोग बोली लगाने आए थे। दुकानदार सोनू कुमार झा ने इस खोखे को 3 लाख की बोली लगाकर हासिल किया है, जिसमें वो बीड़ी सिगरेट का कारोबार करेंगे। इसके अलावा सेक्टर-18 में ही सुमित अवाना और सिद्धेश्वर नाथ पांडे नामक दो आवेदकों ने 1,90,000 रुपये महीना किराये की बोली लगाकर खोखे लिए हैं।

विनोद प्रसाद यादव नामक व्यक्ति ने 1,03,000 रुपये महीना के किराये पर एक खोखा लिया है। प्रियंका गुप्ता ने 69,000 रुपये, शिवांगी शर्मा पोरवाल ने 70,000 रुपये और एक अन्य आवेदक अजय कुमार यादव ने 1,80,000 रुपये महीने के किराये पर यहां खोखे हासिल किए हैं। नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि 10 खोखों पर बोली लगानी थी, लेकिन सात 7 पर बोली लग पाई है। बहरहाल, दिल्ली एनसीआर में स्थित खोखों की लाखों में लग रही कीमत को ध्यान में रखते हुए इस बात का एहसास सहज ही लगाया जा सकता है कि वाणिज्यक दृष्टिकोण से इनकी कीमत में कितना इजाफा देखने को मिल रहा है।