newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: नीतीश कुमार को शिखंडी कहने वाले विधायक सुधाकर सिंह पर पार्टी का एक्शन, नोटिस भेज मांगा 15 दिन में जवाब

Bihar: पार्टी ने सुधाकर सिंह को नोटिस भेजा है और 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। पार्टी की तरफ से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि सुधाकर सिंह ने बार-बार पार्टी की मर्यादा का उल्लंघन किया है।

nitish-sudhakar.jpg1

नई दिल्ली। राजद (RJD)- JDU गठबंधन की सरकार पर बीते काफी दिनों से विधायक सुधाकर सिंह का हमला जारी है। वो लगातार सरकार और खासकर नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं लेकिन अब लगता है कि पार्टी एक्शन मोड़ में आ चुकी है और पार्टी ने विधायक सुधाकर सिंह को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। नोटिस  राजद (RJD) की तरफ से विधायक को भेजा गया है। सुधाकर सिंह को हाल ही में मंत्री पद से हटाया गया था जिसके बाद वो पार्टी पर लगातार हमला बोल रहे हैं।

15 दिन के अंदर मांगा जवाब

पार्टी ने सुधाकर सिंह को नोटिस भेजा है और 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। पार्टी की तरफ से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि सुधाकर सिंह ने बार-बार पार्टी की मर्यादा का उल्लंघन किया है। आपके बयानों की वजह से विपक्ष का बल बढ़ रहा है। आपके बयानों ने राजद (RJD)- JDU से जुड़े हर कार्यकर्ता और नेता की भावनाओं को आहत किया है। बता दें कि  सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से हटाए जाने के बाद से ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और वो लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने खगड़िया में जनसभा में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि बिहार में न्याय का शासन नहीं बल्कि लूट का मॉडल तैयार किया जा रहा है। इसकी जांच कर पाना पुलिस के बस की बात भी नहीं है क्योंकि इस लूट के मॉडल को खुद सत्ता के लोग संरक्षित कर रहे हैं।

nitish
nitish

शिखंडी हैं नीतीश कुमार- सुधाकर सिंह

उन्होंने आगे कहा कि आज भी जदयू बीजेपी के नक्शे कदम पर चल रही है क्योंकि इसी पार्टी के बड़े नेता राम चरित्र मानस प्रकरण में भाजपा की बोली बोल रहे हैं। इसके अलावा सुधाकर सिंह नीतीश को सभी सभा में शिखंडी कहकर संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि लालू की पार्टी और हमारे नेताओं ने बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया लेकिन नीतीश कुमार ने कुछ नहीं किया है। उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं होगा, वो महाभारत की शिखंडी की तरह हैं.. जिसकी अपनी कोई हैसियत नहीं है। इस बयान को लेकर बहुत बवाल हुआ था।