newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: इधर कांग्रेस ने जारी किया यूपी चुनाव का घोषणापत्र, उधर भड़के लोग, जानें क्या है वजह

Congress: कांग्रेस ने अपनी तरफ से सूबे में अपनी सरकार स्थापित करने हेतु लुभावनों का वादों की झड़ी लगाकर रख दी है। मगर यहां गौर करने वाली बात यह है कि मौजूदा वक्त में कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आ रही प्रतिक्रियाओं से जाहिर हो रहा है कि लोगों को कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया कतई रास नहीं आई है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज यानी की बुधवार (9 फरवरी, 2022) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी पार्टी का संकल्प पत्र पेश किया। जिसमें उन्होंने चुनाव में जीत हासिल करने के ध्येय से लुभावनों वादों की दरिया बहा दी। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सूबे की जनता कांग्रेस पार्टी के ये लुभावने वादे में लुभाने में कितने कारगर साबित हो पाते हैं। लेकिन प्रियंका गांधी द्वारा पेश किए गए घोषणापत्र के बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह से लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, उससे तो यह साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस का लुभावनों वादों के सहारे सूबे की जनता को रिझाने का दांव विफल हो गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कैसे, तो आइए इसके बारे में हम आपको आगे की रिपोर्ट में पूरे तफसील से बताएंगे, लेकिन उससे पहले यह जान लीजिए कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में जनता को रिझाने के लिए कुछ वादों का जिक्र किया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर अपनी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र के बारे में कहा कि अगर हमारी सरकार सूबे में आती है, तो सर्वप्रथम कांग्रेस का उन्नति विधान मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों को 5,000 रुपये प्रति माह देगा भुगतान। कांग्रेस ने स्वास्थ्य क्षेत्र में जोर देते हुए कहा कि हमारी सरकार आने पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवंटित बजट में 5% की वृद्धि कर स्वास्थ्य सेवाओं को बनाएंगे मजबूत। वहीं, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा कि ग्राम प्रधान का वेतन बढ़ाकर करेंगे ₹6 हजार प्रतिमाह और साथ में चौकीदारों का वेतन भी बढ़कर होगा ₹5 हजार।

इसके अलावा कांग्रेस का उन्नति विधान आवारा पशुओं से फसलों की नुकसान की भरपाई के लिए प्रति एकड़ ₹3,000 का हर्जाना देगा। अब यूपी के किसान को मिलेगा हर्जाना, कांग्रेस का लक्ष्य है चेहरों पर मुस्कान लाना। इसके साथ ही कांग्रेस की तरफ से इस चुनाव में महिलाओ को 40 फीसद टिकट देने का भी  ऐलान किया है। वहीं, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किसानों के हित में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 10 दिन में करेंगे किसानों का कर्जा माफ।

दूर होगा किसानों का मानसिक तनाव।। कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि ₹2500 में बिकेगा गेहूं-धान और ₹400 पाएगा गन्ना किसान। यूपी का किसान बनेगा उन्नत, ये गारंटी दे रहा है उन्नति विधान। छत्तीसगढ़ मॉडल की तर्ज पर गोधन न्याय योजना लागू करेंगे, हम पशुपालकों के सपनों को साकार करेंगे। दूर होगी कोरोना की आर्थिक मार, हम देंगे परिवार को 25 हजार। कांग्रेस है आपके साथ, कांग्रेस बदलेगी हालात।

बहरहाल, कांग्रेस ने अपनी तरफ से सूबे में अपनी सरकार स्थापित करने हेतु लुभावनों का वादों की झड़ी लगाकर रख दी है। मगर यहां गौर करने वाली बात यह है कि मौजूदा वक्त में कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आ रही प्रतिक्रियाओं से जाहिर हो रहा है कि लोगों को कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया कतई रास नहीं आई है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अगर किसी भी कांग्रेसी नेता की नजर इन प्रतिक्रियाओं पर गई तो वो निराशाओं के सैलाब में सराबोर हो जाएगा और उसका सराबोर होना लाजिमी भी है, क्योंकि कल यानी की 10 फरवरी से प्रदेश में चुनावी शंखनाद होने जा रहा है और उससे पहले ही लोगों की सामने यह निराशाजनक प्रतिक्रियाएं। खैर, अब जो भी हो, लेकिन अब सभी आगामी 10 मार्च का इंतजार है, जब इस बात का खुलासा होगा कि सूबे में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठने जा रहा है। लेकिन आइए जाते-जाते आपको लोगों की उन प्रतिक्रियाओं से रूबरू कराए चलते हैं जिसे देखकर कोई भी कांग्रेस इस वक्त अवसादग्रस्त हो सकता है।

लोगों की सामने आई प्रतिक्रिया

तो देख ही लिया होगा आपने कि किस तरह लोगों ने कांग्रेस द्वारा पेश किए गए संकल्प पत्र का पलीता लगाकर रख दिया। बहरहाल, आपका इस पूरे मसले पर क्या कुछ कहना है। हमें कमेंट कर बताना मत भूलिएगा।