newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assam: असम में दहशत में आए लोग, महसूस किए गए भूकंप के झटके

Assam: असम के नागांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम में भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। बताया जा रहा है कि यह भूकंप शाम 4 बजकर 18 मिनट पर आया था। जिसके बाद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। भूकंप के बाद लोगों में दहशत है।

नई दिल्ली। अभी सीरिया और तुर्की में लोगों को भूकंप से मिले जख्मों के घाव भरे भी नहीं हैं कि असम से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। असम के नागांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। असम में भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप के यह झटके शाम 4 बजकर 18 मिनट पर महसूस किए गए थे। जिसके बाद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। भूकंप के बाद लोगों में दहशत है। बहरहाल, अब सरकार भूकंप के मोर्चे पर क्या कुछ कदम उठाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

ध्यान रहे कि इससे पहले गुजरात में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहां भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई थी। वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) के एक अधिकारी ने इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सूरत के पश्चिम दक्षिण पश्चिम (डब्ल्यूएसडब्ल्यू) से लगभग 27 किलोमीटर की दूरी पर भूकंप का केंद्र 12:52 बजे दर्ज किया गया था। उधर,  इस संदर्भ में आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह भूकंप 5.2 किलोमीटर गहराई तक दर्ज की गई थी। हालांकि, इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, लोगों के बीच में दहशत का माहौल बन गया है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से देश के मुख्तलिफ सूबों में लगातार भूकंप की खबरों में तेजी का सिलसिला देखने को मिल रहा है, उसे देखते हुए असम के लोगों का खौफजदा हो जाना लाजिमी है।

earthquake

तुर्की में भूकंप से हाहाकार 

बता दें कि अभी तुर्की में भूकंप ने हाहाकार मचाया हुआ है। बीते 6 फरवरी को सबसे पहले वहां भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया था। इसके अलावा कई मर्तबा तुर्की में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसके बाद भारी संख्या में जान माल का नुकसान हुआ है। तुर्की के अलावा सीरिया में भी विनाशकारी ने भूकंप ने हाहाकार मचाया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक दोनों ही सूबों में भूकंप की चपेट में आने से 28 हजार से भी अधिक लोगों के जान जाने की खबर सामने आ चुकी है। भूकंप के इन झटकों ने मालाटया, सनलीउर्फा, ओस्मानिए और दियारबाकिर सहित 11 प्रांतों में तबाही मचा दी। ध्यान रहे कि तुर्की के विनाशकारी भूकंप की चपेट में आने से उत्तराखंड के एक शख्स विजय कुमार गौड़ की भी मौत की खबर सामने आई थी। अब तक कई देश भूकंप प्रभावितों की मदद करने के लिए आगे आ चुके हैं। बहरहाल, अब आगामी दिनों में दोनों ही भूकंप प्रभावित मुल्कों को राहत पहुंचाने की दिशा में क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।