newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पाकिस्तान से मिली मुंबई के ताज होटल को उड़ाने धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने बताया कि, “कल कराची, पाकिस्तान से फोन पर ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद होटल और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।”

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित होटल ताज को पाकिस्तान से आई एक कॉल में उड़ाने की धमकी दी गई है। ये फोन कॉल बीती रात 12.30 पर आया, जिसमें होटल ताज के अलावा मुंबई के होटल कोलाबा और ताज लैंड्स एंड को लेकर भी धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने होटल की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Taj Hotel

धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर कहा कि, “कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुआ आतंकी हमला सभी ने देखा, अब ताज होटल में 26/11 जैसा हमला एक बार फिर होगा।” बता दें कि इस फोन कॉल की जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। रातभर मुंबई पुलिस और होटल स्टाफ ने मिलकर सुरक्षा का मुआना किया। यहां आने वाले गेस्ट और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।इसके अलावा दक्षिण मुंबई में पुलिस नाकाबंदी बढ़ा दी है।

mumbai police

इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने बताया कि, “कल कराची, पाकिस्तान से फोन पर ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद होटल और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।”