newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बुरी खबर: वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया दुख, छाई शोक की लहर

PM condoles demise of Senior Journalist Shesh Narayan Singh: पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। इस वायरस की चपेट में आकर लाखों लोगों ने अपनी जान गवा दी है। इन लोगों में बड़े नेताओं से लेकर आम आदमी और पत्रकार के नाम भी शामिल है। इस बीच आज एक और वरिष्ठ पत्रकार की कोरोनावायरस की वजह से मौत हो गई। दरअसल वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। शेष नारायण कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित थे। वह मूलत: सुल्तानपुर के रहने वाले थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर शोक जताया है।

shesh narayan singh

पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन दुख जताया है।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन की खबर सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।