newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi in Greece: ग्रीस में भारतीय समुदाय को पीएम मोदी ने किया संबोधित, जानें उनके संबोधन की मुख्य बातें

PM Modi Live in Greece: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं। जहां वो भारतीय समुदाय को भारत की उपलब्धियों से वाकिफ करा रहे हैं। आइए, आपको सुनाते हैं कि वो क्या कुछ कह रहे हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन में शिरकत करने के बाद ग्रीस पहुंचे। जहां उन्हें ग्रीस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया है। इस दौरान उनकी मुलाकात ग्रीस के राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू से हुई। दोनों देशों के बीच कई मुद्दों को लेकर समझौते हुए, जिन्हें आगामी दिनों जमीन पर उतारने की दिशा में काम किया जाएगा। 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस गए, जिसे लेकर भी राजनीतिक गलियारों में मायने निकाले जा रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। आइए, आदगे आपको इस लाइव कॉपी में पीएम मोदी को उनके संबोधन की मुख्य बातों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

LIVE UPDATE: – 

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘”ग्रीस-भारत के संबंध सदियों पुराने हैं। ये सभ्यता के, संस्कृति के संबंध हैं… हम दोनों ने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा है, हमने एक-दूसरे को बहुत कुछ सिखाया भी है।”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘”आज मैं ग्रीस के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। जब यहां जंगलों में आग लगी तो यह एक बड़ा संकट बन गया। ग्रीस में कई लोगों की मौत हो गई। संकट की इस घड़ी में भारत ग्रीस के लोगों के साथ खड़ा है।”

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘”आपने देखा कि ग्रीस सरकार ने मुझे ग्रीस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया। आप सभी इस सम्मान के पात्र हैं, 140 करोड़ भारतीय इस सम्मान के पात्र हैं। मैं इस सम्मान को माँ भारती के बच्चों को समर्पित करता हूँ।”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘”तिरंगा (चाँद पर) फहराकर, हमने दुनिया को भारत की क्षमताओं से अवगत कराया है। दुनिया भर से बधाई संदेश आ रहे हैं… सोशल मीडिया बधाई संदेशों से भरा हुआ है। जब उपलब्धि इतनी बड़ी है, जश्न भी जारी है। आपके चेहरे कहते हैं कि आप दुनिया में कहीं भी हों, आपके दिल में भारत धड़कता है… मैं एक बार फिर आपको चंद्रयान-3 की शानदार सफलता पर बधाई देता हूं…”

प्रधानमंत्री ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, ‘”यह सावन का महीना है, भगवान शिव का। इस पवित्र महीने में, देश ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। भारत (चंद्रमा के) दक्षिणी ध्रुव पर, डार्क जोन में उतरने वाला पहला देश बन गया है… ”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं। देखिए वीडियो।