newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi in Sydney: पीएम मोदी ने सिडनी कार्यक्रम में पूछे कई सवाल, सबका जवाब था- भारत

PM Modi in Sydney: वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने कहा कि आज वो खुद भारतीय बताने में फक्र महसूस करते हैं और यह सबकुछ अगर मुमकिन हो पाया है, तो इसका पूरा श्रेय पीएम मोदी को जाता है, जिन्होंने पूरे विश्व को एक परिवार की दृष्टि से देखा है। उधर, पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान भारतीय मूल के लोगों से कुछ सवाल किए थे, जिसके बारे में आगे हम आपको इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं।

नई दिल्ली। वसुधैव कुटुम्बकम् की राह पर चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंचे। जहां उन्होंने ओलंपिक ग्राउंड में आयोजित सामूदायिक कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। इस बीच उन्होंने जहां भारत की उपलब्धियों का बखान किया तो वहीं ऑस्ट्रेलिया से अपने संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में अपनी महत्वाकांक्षा भी जाहिर की। वहीं ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी को अपना परम मित्र और बॉस भी बताया। कहा कि उन्होंने कार्यकाल के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को नई उड़ान मिली है। इस बीच हर जगह मोदी-मोदी के नारों की गूंज सुनाई दी। सभी की जुबां पर महज मोदी का ही नाम था।

PM modi Sydney

वहीं, वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने कहा कि आज वो खुद भारतीय बताने में फक्र महसूस करते हैं और यह सबकुछ अगर मुमकिन हो पाया है, तो इसका पूरा श्रेय पीएम मोदी को जाता है, जिन्होंने पूरे विश्व को एक परिवार की दृष्टि से देखा है। उधर, पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान भारतीय मूल के लोगों से कुछ सवाल किए थे, जिसके बारे में आगे हम आपको इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं। दरअसल, पीएम मोदी न सिडनी में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने के क्रम में भारत के संदर्भ में कुछ सवाल पूछे थे। आइए, आगे आपको हम इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

प्रश्न: कोरोना की महामारी में जिसने सबसे तेजी से वेक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया।

उत्तर: भारतीय समुदाय का जवाब था- भारत

प्रश्न: आज तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था किस देश की है ?

उत्तर: भारतीय समुदाय के लोगों का जवाब था – भारत

प्रश्न: आज जो देश दुनिया में नंबर वन स्मार्ट फोन कंज्यूमर है, वो कौन सा है ?

उत्तर: भारतीय समुदाय के लोगों ने जवाब था – भारत

प्रश्न: आज जो देश फिनटेक एरोप्शन में नंबर वन है, वो कौन सा?

उत्तर: भारतीय समुदाय के लोगों ने जवाब दिया- भारत

प्रश्न: आज जिस मिल्क प्रोडेक्शन में सबसे आगे कौन है ?

उत्तर: भारतीय समुदाय के लोगों ने जवाब दिया – भारत

प्रश्न: आज जो देश इंटरनेट यूजर की संख्या में नंबर दो पर है?

उत्तर: भारतीय समुदाय के लोगों ने जवाब दिया- भारत

प्रश्न: आज जो देश मोबाइल प्रोडेक्शन के मामले में सेकेंड लारजेस्ट है ?

उत्तर: भारतीय समुदाय के लोगों ने जवाब दिया- भारत

प्रश्न: आज जो देश राइस प्रोडेक्शन के मामले में नंबर दो पर है?

उत्तर: भारत

इस तरह से पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियों को ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों के बीच में साझा किया। जिस पर पीएम एंथनी अल्बनीज ने भी खुशी जाहिर की। वहीं ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने भी खुद को गौरवान्वित महसूस किया।