newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह शुरू, भाजपा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, गरीबों को बांटे फल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाता है। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) हर साल कुछ ना कुछ नया करने का प्रयास करती है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाता है। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) हर साल कुछ ना कुछ नया करने का प्रयास करती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी पार्टी पीएम मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday) के उपलक्ष्य में कर रही है। दरअसल पीएम मोदी के जन्मदिन को भाजपा देश भर में सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने आज गौतमबुद्ध नगर जिले के छपरौली गांव से सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने दलित परिवारों को फल वितरण किए। इसके बाद कल्पवृक्ष का पौधा लगाया। इस अवसर उनके साथ उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

BJP President JP Nadda

इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि 14 सितंबर से 20 सितंबर तक भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता ‘सेवा सप्ताह’ के माध्यम से सेवा का कार्य अपने हाथ में लेंगे। हम जानते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है, इसलिए भाजपा ने 14 से 20 सितंबर तक ‘सेवा सप्ताह’ मनाने का तय किया है।

BJP President JP Nadda

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की जीवनी में अगर हम देखें तो सेवा प्रमुख लक्ष्य रहा है। देश की सेवा, जनता की सेवा, दलितों, शोषित और पिछड़े वर्गों की सेवा, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा, ये उनके जीवन का ध्येय रहा। ये लक्ष्य मोदी का बचपन से था।

जेपी नड्डा ने आयोजनों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि भाजपा ने तय किया है कि प्रत्येक जिले में 70 स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम, फलों का वितरण, अस्पतालों में मरीजों की देखभाल, रक्तदान के कार्यक्रम होंगे। एक जिले में कम से कम 70 दिव्यांग भाइयों को उपकरण देने का लक्ष्य रखा गया है।