newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Talks to Putin: पीएम मोदी ने किया पुतिन को फोन, इन मुद्दों पर हुई दोनों राष्ट्रध्यक्षों के बीच बातचीत

G-20 Summit: वैश्विक परिदृश्य से जु़ड़े कई विषयों को लेकर दोनों राष्ट्रध्यक्षों के बीच वार्ता हुई। खबर है कि रूस के विदेश मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे। दरअसल, पहले खबर आई थी कि पुतिन इस बैठक में शामिल होंगे, लेकिन बाद में बताया गया कि तबीयत खराब होने की वजह से शामिल नहीं हो पाए।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 सम्मेलन को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। वैश्विक परिदृश्य से जु़ड़े कई विषयों को लेकर दोनों राष्ट्रध्यक्षों के बीच वार्ता हुई। खबर है कि रूस के विदेश मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे। दरअसल, पहले खबर आई थी कि पुतिन इस बैठक में शामिल होंगे, लेकिन बाद में बताया गया कि तबीयत खराब होने की वजह से शामिल नहीं हो पाए। अब उनकी जगह पर रूस के विदेश मंत्री शामिल होंगे। बहरहाल, आगामी दिनों में यह बैठक कैसी रहती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

pm modi putin

बता दें कि पुतिन ने पीएम मोदी को चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक हुई लैंडिंग को लेकर बधाई दी। हाल ही में चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की है, जिसे लेकर चौतरफा भारत को बधाइयां मिल रही है। इस बीच पुतिन ने ब्रिक्स सम्मेलन में हुए समझौते और उनके परिणामों को लेकर प्रधानमंत्री के साथ विचार विमर्श किया है, जिसे लेकर अभी चर्चाओं का बाजार गुलजार हो चुका है। इसके अलावा भारत में प्रस्तावित जी-20 की बैठक को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

PM Modi and Putin

उधर, दिल्ली में होने जा रही जी-20 की बैठक में राष्ट्रपति पुतिन शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह पर विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शामिल होंगे। रूसी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किेए बयान में कहा गया है कि रूस- यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से वो जी-20 बैठक में शामिल नहीं होंगे। बहरहाल, अब आगामी दिनों में इस बैठक में किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।