Raju Srivastav Death News: कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के निधन से PM मोदी हुए दुखी, ट्वीट कर लिखा ये मैसेज

Raju Srivastav Death News: इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वे हमको बहुत जल्दी छोड़कर चले गए लेकिन वे वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं हैं।”

Avatar Written by: September 21, 2022 1:45 pm

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav Death) का आज निधन हो गया है। 58 साल की उम्र उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। दुनिया को हंसाने वाले राजू आज सबको रुला गया। उन्होंने बुधवार को सुबह सवा दस बजे के आसपास दिल्ली के एम्स अंतिम सांस ली। 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि राजू श्रीवास्तव जिम में कसरत करने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। तब से वो लगातार वेंटिलेटर पर थे। परिवार वाले और उनके फैंस उनकी सलामती की लगातार दुआ कर रहे थे। लेकिन अफसोस की बात है कि 42 दिनों से अस्पताल में भर्ती होने के बाद बुधवार को राजू श्रीवास्तव हमेशा के लिए सभी को अलविदा कह कर चले गए। कॉमेडी किंग के अचानक से निधन की खबर से सब शॉक्ड है। बॉलीवुड जगत से लेकर राजनेताओं और फैंस उनके निधन की खबर मिलने के बाद दुख व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया में हर कोई उनको श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहा है।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वे हमको बहुत जल्दी छोड़कर चले गए लेकिन वे वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं हैं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, ”सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक विशिष्ट अंदाज था, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति शांति”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कॉमेडी किंग के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ”सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।ॐ शान्ति!”

सीएम योगी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया दुख-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताते हुए मीडिया से कहा कि, वो एक अच्छे कलाकार थे। जीवन परियंत अपनी पीड़ा को दबाते हुए बिना किसी भेदभाव के सबका मनोरंजन करते रहे। आज वो हमारे बीच में नहीं रहे। मैं प्रदेशवासियों की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं। ईश्वर सद्गति प्रदान करें, यही प्रार्थना करता हूं।

छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने कॉमेडी किंग के निधन पर दुख व्यक्त किया-

आपको बता दें कि गजोधर के नाम से मशहूर राजू श्रीवास्तव को 42 दिन पहले दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट करना पड़ा था। तकरीबन 25 मिनट तक उनको ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। इस दौरान उनके ब्रैन में काफी नुकसान हुआ। जिसके बाद वो 10 से 12 दिनों के बाद ही ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। लेकिन उसके बावजूद उनके परिवार वालों और फैंस ने उम्मीद नहीं छोड़ी। सभी को उम्मीद थी कि राजू श्रीवास्तव स्वास्थ्य होकर फिर से सभी को हंसाएंगे। मगर आज दुनिया को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे।

Latest