newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Engineers Day 2023: पीएम मोदी ने दी इंजीनियर्स डे की बधाई, जानें क्यों आज के दिन मनाया जाता है इंजीनियर्स डे

Happy Engineers Day 2023:एम विश्वेश्वरैया ने अपने समय में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जो देश के लिए मील का पत्थर साबित हुए। उन्होंने इरिगेशन टेक्निक और बाढ़ नियंत्रण के क्षेत्र में काम किया और कई बांध भी बनाए।

नई दिल्ली। वैसे तो हर दिन का महत्व होता है लेकिन कुछ दिन बेहद खास होते हैं, जिन्हें किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया जाता है। आज इंजीनियर्स डे है, जो विश्व के सभी इंजीनियरों के योगदान को समर्पित है। आज के खास दिन को पीएम मोदी ने सेलिब्रेट किया है और देश के इंजीनियरों के योगदान को याद करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा-” इंजीनियर्स डे पर सभी मेहनती इंजीनियरों को बधाई! उनका नवोन्वेषी दिमाग और अथक समर्पण हमारे देश की प्रगति की रीढ़ रहे हैं। बुनियादी ढांचे के चमत्कारों से लेकर तकनीकी सफलताओं तक, उनका योगदान हमारे जीवन के हर पहलू को छूता है।” तो चलिए जानते हैं कि इस दिन को क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है।


इंजीनियर्स डे का महत्व

इंजीनियर्स डे को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के तौर पर मनाया जाता है।मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अथक चमत्कार किए थे। उन्होंने सिंचाई, बांध बनाना, पुल बनाना, आधुनिक बिल्डिंग, मंदिर और आधुनिकीकरण का विस्तार करने से लेकर कई महत्वपूर्ण काम किए थे।एम विश्वेश्वरैया ने  कॉलेज ऑफ साइंस से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था और  पुणे से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। ये बात तो सभी जानते हैं कि आधुनिकीकरण किसी भी देश के विकास की नींव है,जिसका आधुनिक होना जरूरी है। देश का विकास बिना इंजीनियर्स के अधूरा है।

 

एम विश्वेश्वरैया ने किए कई महत्वपूर्ण काम

एम विश्वेश्वरैया ने अपने समय में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जो देश के लिए मील का पत्थर साबित हुए। उन्होंने इरिगेशन टेक्निक और बाढ़ नियंत्रण के क्षेत्र में काम किया और कई बांध भी बनाए। खेतों में सिंचाई की आपूर्ति के लिए सिंचाई की तकनीकों का आविष्कार किया। उन्होंने वाटर फ्लडगेट्स( सिंचाई तकनीक) का पेटेंट कराया। उन्होंने  बैंगलोर कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना भी की।