Modi Remembers Mother: पहली बार जन्मदिन पर मां हीराबेन से मिलने नहीं गए पीएम मोदी, कहा- करोड़ों माताएं और बहनें दे रहीं आशीर्वाद

Modi Remembers Mother: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूं तो अपने जन्मदिन की शुरुआत मां के आर्शीवाद से करते हैं, लेकिन शायद पहली बार ऐसा हुआ कि अपने 72वें जन्मदिन पर वो अपने घर नहीं जा सके। इस बात का मलाल पीएम मोदी के जेहन और चेहरे पर साफ दिखा जब मां को याद करते-करते वे थोड़ा भावुक हो गये।

सचिन कुमार Written by: September 17, 2022 2:58 pm

नई दिल्ली। आज यानी की 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन है। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। सभी केंद्रीय मंत्रियों समेत विपक्षी नेताओं ने भी ट्विटर पर उन्हें बधाई दी है। बीते शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन में शिरकत करने उज्बेकिस्तान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजीज मित्र रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी उन्हें बधाई देने वाले थे, लेकिन उन्होंने नहीं दी, क्योंकि रूसी परंपरा के अनुसार किसी को भी जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं नहीं दी जा सकती है, जिसकी वजह से पुतिन ने पीएम मोदी को बधाई नहीं दी। इसी बीच भारत आते ही पीएम मोदी एक्शन मोड में आ गए। सबसे पहले वे मध्य प्रदेश पहुंचे जहां उन्होंने नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश स्थित कुनो राष्ट्रीय उद्दान में छोड़ दिया, जहां उन्होंने कई महिलाओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच इस वर्ष के अपने जन्मदिन को लेकर अपने अनुभव साझा किए। इस बीच उन्होंने अपनी मां को भी याद किया।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूं तो अपने जन्मदिन की शुरुआत मां के आर्शीवाद से करते हैं, लेकिन शायद पहली बार ऐसा हुआ कि अपने 72वें जन्मदिन पर वो अपने घर नहीं जा सके। इस बात का मलाल पीएम मोदी के जेहन और चेहरे पर साफ दिखा जब मां को याद करते-करते वे थोड़ा भावुक हो गये। मध्यप्रदेश के श्योपुर में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिला सदस्यों को संबोधित करते हुए अपनी यह पीड़ा व्यक्त की।

Image

उन्होंने कहा कि आज मैं मां के पास नहीं जा सका लेकिन मध्य प्रदेश की लाखों महिलाएं मुझे आशीर्वाद दे रही हैं। ये सबकुछ देखकर मां को निश्चित ही बहुत प्रसन्नता और संतोष होगा। दरअसल, प्रधानमंत्री का आज का काफी व्यस्त कार्यक्रम है। सुबह उन्होंने मध्य प्रदेश के कूनो नेशलन पार्क में चीतों को छोड़कर एक नए और ऐतिहासित मिशन की शुरुआत की। भारत से लुप्त हुए चीतों को दोबारा से लाने की मोदी सरकार की ये कोशिश है। उसके बाद पीएम मोदी महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप के उद्यमी महिलाओं से मिले और लाखों की तादाद में आये हुए महिलाओं को संबोधित भी किया।