अंडमान और निकोबार के भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए पीएम मोदी, कही ये बात

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि देश की आजादी के आंदोलन को धार देने वाली, वीर सावरकार और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे आजादी के अनेक तपस्वियों से जो धरती जुड़ी हुई है, ऐसी पुण्य स्थली को मैं वंदन करता हूं।

Avatar Written by: August 9, 2020 6:26 pm
PM Narendra Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। यह वार्ता वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के इस खूबसूरत द्वीप अंडमान और निकोबार को लेकर आगे की योजना के बारे में विस्तार से बताया इस वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

PM Narendra Modi

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि देश की आजादी के आंदोलन को धार देने वाली, वीर सावरकार और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे आजादी के अनेक तपस्वियों से जो धरती जुड़ी हुई है, ऐसी पुण्य स्थली को मैं वंदन करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि सेवा और समर्पण के संस्कारों को हमें समृद्ध करना है, आगे बढ़ाना है। बीमारी हो या व्यापार, कारोबार हर समस्या से निपटने के लिए हम जुटे हुए हैं, हमारे सभी वैज्ञानिक इस काम में लगे हुए हैं।हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम घर-घर तक, हर परिवार तक संवाद बनाए रखें, इस मुश्किल समय में हमें सबके काम आना है।

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण पैकेज को यूएन ने भी सराहा : नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंडमान निकोबार के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट के दौरान पार्टी ने लगभग 22 करोड़ 18 लाख फूड पैकेट्स जरूरतमंद तक पहुंचाए। लगभग 5 करोड़ 4 लाख राशन किट को भी जरूरतमंदों को वितरित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण पैकेज दिया, तो संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने भी इसकी सराहना की। 80 करोड़ जनता, जो इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी में थी, उन लोगों के लिए भी 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो दाल की निशुल्क व्यवस्था हुई।

PM Narendra Modi

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से अप्रैल महीने में लगभग 8 करोड़ 50 लाख किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त गई है।
जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा, “आज मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत आज 1700 करोड़ रुपये रिलीज किए हैं।”