newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

120 रुपये में लिट्टी-चोखा, 40 रुपये में कुल्हड़ चाय, पीएम मोदी की सादगी के ‘हुनर’ ने मंत्रमुग्ध किया

अपने बीच प्रधानमंत्री मोदी को पाकर लोग दंग रह गए। अचानक ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। कई ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी ने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘हुनर हाट’ में अचानक ही जा पहुंचे। उन्होंने इंडिया गेट के नजदीक राजपथ पर लगे इस हुनर हाट में करीब 50 मिनट बताया। पीएम मोदी ने इस दौरान वहां लिट्टी-चोखा खाया और कुल्हड़ की चाय भी पी।

Modi Litti CHokha

पीएम मोदी दिन में करीब डेढ़ बजे इंडिया गेट के निकट राजपथ पर लगे ‘हुनर हाट’ में पहुंचे। यह बिल्कुल अप्रत्याशित था। पीएम ने इसकी जानकारी किसी को भी नहीं दी थी। उनके पहुंचने की जानकारी पाते ही अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तत्काल वहां पहुंचे और उनका स्वागत किया। पीएम वहां लगभग 50 मिनट तक रहे।

PM Modi Hunar Haat

 

मोदी ने विभिन्न स्टॉल पर जाकर उत्पादों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री अचानक ही ने ‘हुनर हाट’ की एक स्टॉल पर रुक गए। यह लिट्टी चोखे की स्टाल थी। उन्होंने यहां लिट्टी चोखा खाया और भुगतान भी अपने पास से किया। पीएम ने लिट्टी-चोखा के लिए 120 रुपये का भुगतान किया। इसके साथ ही उन्होंने दो कुल्हड़ चाय भी ली जिसमें से एक उन्होंने स्वयं ली और दूसरी चाय मुख्तार अब्बास नकवी को दी। मोदी ने चाय के लिए भी 40 रुपये का भुगतान किया।

Hunar Haat PM Modi

अपने बीच प्रधानमंत्री मोदी को पाकर लोग दंग रह गए। अचानक ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। कई ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। ‘कौशल को काम’ थीम पर आधारित यह ‘हुनर हाट’ 13 फरवरी से 23 फरवरी 2020 तक आयोजित किया गया है। इसमे देश भर के ‘हुनर के उस्ताद’ दस्तकार, शिल्पकार, खानसामे भाग ले रहे हैं ।