newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Subhash Chandra Bose Jayanti: बंगाल दौरे से पहले PM मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन, लिखा ये संदेश

Subhash Chandra Bose 125th Birth Anniversary: स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की आज 125वीं जयंती है। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

नई दिल्ली। स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की आज 125वीं जयंती है। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind), उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) समेत अन्य नेताओं ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर लिखा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जयंती वर्ष के समारोहों के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को “पराक्रम दिवस” ​​के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने आज़ादी की भावना पर बहुत बल दिया और उसे मजबूत बनाने के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी नेताजी को याद करते हुए लिखा, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया। स्वतंत्रता आन्दोलन के ऐसे महानायक की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया। स्वतंत्रता आन्दोलन के ऐसे महानायक की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।