newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi : नए साल पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया बधाई संदेश, राहुल गांधी ने कही ये बात

PM Modi : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के अवसर पर ट्वीट करते हुए लिखा- आपका 2023 शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।

नई दिल्ली। एक तरफ दुनिया नए साल के जश्न में डूब चुकी है, साल 2023 की आज से शुरुआत हो गई है। लेकिन पारिवारिक दृष्टिकोण से प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह साल आखिर में अच्छा साबित नहीं हुआ क्योंकि 100 वर्ष की आयु में उनकी मां का निधन हो गया। नई साल के स्वागत में भारत में कई जगहों पर लोगों में मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ से किया तो कई लोगों ने देर रात तक पार्टी कर जश्न मनाया। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भी नए साल पर देश के लोगों को बधाई दी है तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी लोगों को बधाई संदेश भेजा।

नए साल के मौके पर क्या बोले प्रधानमंत्री

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के अवसर पर ट्वीट करते हुए लिखा- आपका 2023 शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।

राष्ट्रपति द्रौपदी ने लिखी ये बात

अपने ट्वीट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा- आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं! विदेशों में रहने वाले सभी साथी नागरिकों और भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं। वर्ष 2023 हमारे जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए। आइए हम देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें।

राहुल गांधी ने ऐसे दिया बधाई संदेश

नए साल के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई संदेश दिया। उन्होंने ट्वीट कर भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी तस्वीरों की वीडियो को शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “उम्मीद है, 2023 में, हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी, मोहब्बत की दुकान। आप सभी को नए साल की बहुत बधाई।