newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले से कहीं ये 10 बड़ी बातें

पीएम मोदी ने श्रेष्ठ भारत को लेकर कहा कि, ‘हमारी Policies, हमारे Process, हमारे Products, सब कुछ Best होना चाहिए, सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए। तभी हम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर पाएंगे।

नई दिल्ली। 15 अगस्त को पूरा देश आजादी के 74 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले से ध्वजारोहण कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए जरूरी मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसमें कोरोना की वैक्सीन से लेकर चीन और पाक को भी कड़ा संदेश दिया। लद्दाख में बने गतिरोध पर भारतीय सैनिकों के साहस को देश के सामने रखा। आइए जानते हैं लाल किले से पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें…

कोरोना वॉरियर्स को नमन

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘आज जो हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे मां भारती के लाखों बेटे-बेटियों का त्याग, बलिदान और मां भारती को आजाद कराने के लिए समर्पण है। आज ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों को, वीर शहीदों को नमन करने का ये पर्व है। कोरोना के समय में, अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्से, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी, अनेकों लोग, चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे सभी कोरोना वॉरियर्स को भी मैं आज नमन करता हूं।’

आत्मनिर्भर भारत का शंखनाद

पीएम मोदी ने श्रेष्ठ भारत को लेकर कहा कि, ‘हमारी Policies, हमारे Process, हमारे Products, सब कुछ Best होना चाहिए, सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए। तभी हम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर पाएंगे। आज हमें शपथ लेनी होगी, प्रतिज्ञा करनी होगी की हम आयात को कम से कम करने की दिशा में योगदान करेंगे, हम अपने लधु उद्योग को सशक्त करेंगे, हम सभी लोकल के लिए वोकल बनेंगे। कोरोना भी इतनी बड़ी विपत्ति नहीं, जो आत्मनिर्भर भारत के विजय संकल्प को रोक सके। मैं देख सकता हूं, एक नए प्रभात की लालिमा, एक नए आत्मविश्वास का उदय, एक नए आत्मनिर्भर भारत का शंखनाद।’

उन्होंने कहा कि, ‘आज देश अनेक नए कदम उठा रहा है, इसलिए आप देखिए स्पेस सेक्टर को खुला कर दिया, देश के युवाओं को अवसर मिल रहा है। हमने कृषि क्षेत्र को बंधनों से मुक्त कर दिया। हमने आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रयास किया है।’ उन्होंने कहा कि, ‘आखिर कब तक हमारे ही देश से गया कच्चा माल, finished product बनकर भारत में लौटता रहेगा। इसलिए हमें आत्मनिर्भर बनना ही होगा। भारत के किसान सिर्फ देश के लोगों का पेट नहीं भरते, बल्कि दुनिया में जहां लोगों को जरूरत होती है, वहां के लोगों का भी पेट भरते हैं।’

modi LAL KILA

लद्दाख में भारतीय सैनिकों का शौर्य

उन्होंन कहा कि, ‘हमारे पड़ोसी देशों के साथ, चाहे वो हमसे जमीन से जुड़े हों या समंदर से, अपने संबंधों को हम सुरक्षा, विकास और विश्वास की साझेदारी के साथ जोड़ रहे हैं। आज पड़ोसी सिर्फ वो ही नहीं हैं जिनसे हमारी भौगोलिक सीमाएं मिलती हैं बल्कि वे भी हैं जिनसे हमारे दिल मिलते हैं। जहां रिश्तों में समरसता होती है, मेल जोल रहता है। देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरा देश एक जोश से भरा है, संकल्प से प्रेरित है और सामर्थ्य पर अटूट श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रहा है। इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है।’

अन्नदाता को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

किसानों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि, ‘मेरे देश का किसान, जो उत्पादन करता था, वो न अपनी मर्जी से बेच सकता और न अपनी मर्जी के दाम प्राप्त कर सकता था। उसके लिए दायरा तय था। हमने उन सारे बंधनों से किसानों को मुक्त कर दिया है। अब हिंदुस्तान का किसान आजादी के साथ कहीं पर भी अपनी फसल बेच पाएगा। देश के किसानों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए इस कोरेाना काल में ही कुछ दिन पहले 1 लाख करोड़ रुपये का ‘एग्रीकल्चर इनफ्रास्ट्रक्चर फंड’ बनाया गया है।’

Islands को लेकर नई विकास योजनाएं

हमारे देश में 1300 से ज्यादा Islands हैं। इनमें से कुछ चुनिंदा Islands को, उनकी भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, देश के विकास में उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए, नई विकास योजनाएं शुरू करने पर काम चल रहा है।

India Israel corona testing kit

कोरोना वैक्सीन को लेकर जानकारी

हमारे वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन के लिए जी-जान से जुटे हैं। भारत में कोरोना की एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन वैक्सीन्स इस समय टेस्टिंग के चरण में हैं। जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलेगी, देश की तैयारी उन वैक्सीन्स की बड़े पैमाने पर Production की भी तैयारी है।

नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन लॉन्च

लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि, ‘आज से देश में एक और बहुत बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की शुरुआत आज हो रही है। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, भारत के हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति लेकर आएगा। तकनीक के माध्यम से लोगों की परेशानियां कम होंगी। आपके हर टेस्ट, हर बीमारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी इसी एक Health ID में समाहित होगी। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के माध्यम से लोगों को तमाम दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी।’

कोरोना टेस्टिंग के लिए बड़ी लैब की संख्या

‘कोरोना के कालखंड में आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी सीख स्वास्थ्य क्षेत्र ने सिखाई है। जब कोरोना शुरू हुआ था तब हमारे देश में कोरोना टेस्टिंग के लिए सिर्फ एक Lab थी। आज देश में 1,400 से ज्यादा Labs हैं।’

education

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में, आधुनिक भारत के निर्माण में, समृद्ध और खुशहाल भारत के निर्माण में, देश की शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है। इसी सोच के साथ देश को तीन दशक के बाद एक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मिली है। हिंदुस्तान के हर कोने में इसका स्वागत हो रहा है। उन्होंने कहा कि, कोरोना काल में ऑन लाइन पढ़ाई की शुरुआत हुई है। कोरोना के समय में हमने देख लिया है कि डिजिटल भारत अभियान की क्या भूमिका रही है। पिछले महीने ही करीब-करीब 3 लाख करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन अकेले BHIM UPI से हुआ है।’

NCC का विस्तार

अब NCC का विस्तार देश के 173 border और coastal districts तक सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान के तहत करीब 1 लाख नए NCC Cadets को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें भी करीब एक तिहाई बेटियों को ये स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।