newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP : पूर्व CM कल्याण सिंह की सेहत को लेकर PM मोदी ने की बेटे राजवीर सिंह से बात, लगाया योगी आदित्यनाथ को भी फोन

Kalyan Singh Health News: रविवार को सीएम योगी ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा कर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मुलाकात की। 89 वर्षीय कल्याण सिंह के शरीर में सूजन के बाद शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत बिगड़ने के बाद रविवार देर शाम उन्हें संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) में शिफ्ट कर दिया गया। उन्हें राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआईएमएस) से स्थानांतरित किया गया था, जहां वह शनिवार से आईसीयू में थे। उनके रक्तचाप में अचानक वृद्धि से माइनर हर्ट अटैक आया था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 89 वर्षीय राजनेता के पैरोटिड ग्रंथि में सूजन हो गया है और उनके किडनी में भी अनियमितताएं पाई गईं हैं। दस डॉक्टरों का एक पैनल पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज कर रहा है। एक एसजीपीजीआई बुलेटिन के अनुसार “उनका रक्तचाप और प्लस स्थिर है, लेकिन यह सेंसरियम में बदल गया है, जिसका इलाज कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और न्यूरो-ऑटोलॉजी के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। एंटीबायोटिक्स एडमिनिस्ट्रेशन ने उनके सेप्सिस को नियंत्रित करने में मदद की है, लेकिन मस्तिष्क स्कैन में खुन के थक्के दिखे।” इस बीच, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य एसजीपीजीआई की क्रिटिकल केयर मेडिसिन आईसीयू में ले जाने से पहले दिग्गज नेता से मिलने गए थे।

वहीं सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह से बातकर उनकी सेहत का हाल लिया। इसके लिए पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन कर कल्याण सिंह के सेहत और उन्हें उच्चतम स्वास्थ्य सुविधा मिलने को लेकर बात की। बता दें कि पीएम ने सीएम योगी को कल्याण सिंह के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराने को कहा है।

CM Yogi Kalyan Singh hospital

वहीं इससे पहले रविवार को सीएम योगी ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा कर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मुलाकात की। 89 वर्षीय कल्याण सिंह के शरीर में सूजन के बाद शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। योगी आदित्यनाथ ने दिग्गज नेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और डॉक्टरों को उनके लिए सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। कल्याण सिंह, पिछले साल कोरोना से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि, एक महीने बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। कल्याण सिंह राजस्थान के पूर्व राज्यपाल भी रहे हैं।