newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shahdol: देसी अंदाज में पीएम मोदी ने की आदिवासी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मन की बात, दिया बचत का मंत्र

Shahdol: महिला के मुताबिक उसके गांव में लोगों के खून में फुटबॉल दौड़ता है। इस पर मोदी ने कहा कि ये तो मिनी ब्राजील जैसा है। तभी एक महिला अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहती है कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि पक्के मकानों में रहेंगे या शौच के लिए शौचालय भी मिलेगा।

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से दिल की बात करते हैं और ग्राउंड लेवल पर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान भी करते हैं। हाल ही में पीएम मोदी को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के पकरिया गांव में देखा गया, जहां वो दौरे के लिए पहुंचे थे। पीएम ने गांव के आदिवासी स्वयं सहायता समूहों, आदिवासी समुदाय के लोगों और नेताओं से बात की और उनकी समस्याओं पर बात की। बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें पीएम गांव की महिलाओं से भी बात करते दिख रहे है। तो चलिए जानते हैं कि पीएम ने अपने दौरे के दौरान क्या-क्या अहम बातें की।

PM MODI2

आदिवासियों से जाना मन का हाल

वीडियो की शुरुआत में ही पीएम मोदी एक बच्चे के साथ खेलते दिख रहे हैं और एक महिला पीएम से कह रही है कि वो सपने में भी पीएम मोदी को ही देखती हैं। इसपर पीएम मुस्कुरा जाते हैं। महिला ने बताया कि उसने अपनी कमाई से सोना भी खरीदा और पति के लिए टू व्हीलर भी लिया। इस पर पीएम मोदी वाह! कहते हुए हंस दिए। एक महिला बता रही है कि वो बहुत सारे पदों पर है। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि वो खुद इतना काम नहीं कर सकते। एक महिला ने बताया कि वो हर महीने 17000 रुपए कमा लेती है। इस पर पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि देखना कहीं, इनकम टैक्स वाले न आ जाएं। पीएम मोदी ने सभी आदिवासी बहनों से कहा कि वे जो भी कमाई करती हैं, उसका एक हिस्सा बैंक में एफडी जरूर कराएं। 2 साल की ताजा योजना वाली एफडी कराएं। इसमें अतिरिक्त ब्याज मिलता है। ताकि भविष्य सुरक्षित हो सके।

PM MODI2

पीएम मोदी ने महिलाओं से ये भी कहा कि जो खेलता है, वो खिलता है। उनके ऐसा कहने का अर्थ ये था कि जो मेहनत करता है, वो ही आगे बढ़ता है। मोदी ने कहा कि आप जैसी दीदी और मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मोदी ने बताया कि इस आशीर्वाद की वजह से ही वो काम कर पा रहे हैं। लोगों ने पहली बार जनजातीय भाइयों से रूबरू बात करने के लिए मोदी का धन्यवाद दिया।


खेल से लेकर स्कीम तक पर की बात

पीएम ने कहा कि रानी दुर्गावती जी का जन्म जयंती आ रहा है और इस बार उनकी 500वीं जयंती पर हम इसे पूरे देश में मनाएंगे और साल भर बनाएं। खेल पर बात करते हुए महिलाओं ने बताया कि उनके यहां करीब 50 साल से फुटबॉल खेला जा रहा है। महिला ने बताया कि हर घर में फुटबॉल खिलाड़ी हैं। कुछ ने राष्ट्रीय स्तर पर भी खेला है।

PM MODI

महिला के मुताबिक उसके गांव में लोगों के खून में फुटबॉल दौड़ता है। इस पर मोदी ने कहा कि ये तो मिनी ब्राजील जैसा है। तभी एक महिला अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहती है कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि पक्के मकानों में रहेंगे या शौच के लिए शौचालय भी मिलेगा। इसपर पीएम कहते हैं कि अब तो राष्ट्रपति ही आदिवासी है, और आगे भी हमारी सरकार ऐसे ही कार्य करेगी।