newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi on Munawwar Rana Death: मुनव्वर राणा के निधन पर PM मोदी का ट्वीट, जानिए क्या कहा..

PM Narendra Modi on Munawwar Rana Death: बता दें कि बीते कई समय मुनव्वर राणा बीमार चल रहे थे। जिसके बाद से उनका राजधानी लखनऊ के PGI अस्पताल में उपचार चल रहा था। 9 जनवरी को सेहत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था।

नई दिल्ली। मशहूर शायर मुनव्वर राणा अब हमारे बीच नहीं रहे। रविवार देर रात 11 बजे को दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हो गया। वो 71 साल के थे। मुनव्वर राणा के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों में शौक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं सोशल मीडिया पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर बयान दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर मुनव्वर राणा के निधन पर खेद जताया है। उन्होंने उर्दू साहित्य और कविता में समृद्ध योगदान दिया है। पीएम मोदी ने उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की है।

अखिलेश यादव ने जताया दुख-

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी उर्दू साहित्य के मशहूर साहित्यकार मुनव्वर राणा के निधन पर दुख जाहिर किया। अखिलेश यादव ने लिखा, ”तो अब इस गांव से, रिश्ता हमारा खत्म होता है, फिर आंखें खोल ली जाएं कि, सपना खत्म होता है। देश के जानेमाने शायर मुन्नवर राणा का निधन अत्यंत हृदय विदारक। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना।”

कांग्रेस पार्टी ने मुनव्वर राणा के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, ”शायरी की दुनिया में एक युग का अंत है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

जावेद अख्तर ने मुनव्वर राणा के जनाज़े को दिया कंधा-

बता दें कि बीते कई समय मुनव्वर राणा बीमार चल रहे थे। जिसके बाद से उनका राजधानी लखनऊ के PGI अस्पताल में उपचार चल रहा था। 9 जनवरी को सेहत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था। उनका जन्म 1952 में उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुआ था। हालांकि उन्होंने अपना अधिकांश जीवनकाल पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बिताया।