newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi’s Bday: PM मोदी के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता, राष्ट्रपति कोविंद, CM योगी, अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

PM Modi’s Bday: भाजपा सेवा समर्पण कैंपेन के रूप PM के जन्मोत्सव को मना रही है जो 17 सितंबर से 20 दिन तक चलेगा। इस बीच सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है।

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 17 सितंबर को जन्मदिन है। पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन (Prime Minister Narendra Modi Birthday) को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजित कर रही है। भाजपा सेवा समर्पण कैंपेन के रूप PM के जन्मोत्सव को मना रही है जो 17 सितंबर से 20 दिन तक चलेगा। इस बीच सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें।

अमित शाह ने दी जन्मदिन की बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ। मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई।

केशव प्रसाद मौर्य ने दी जन्मदिन की बधाई।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दीं शुभकामनाएं। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई।