newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Attacks Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने महिलाओं पर दिए अभद्र बयान पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, भड़कते हुए जमकर लगाई क्लास

PM Modi attacks Nitish Kumar: बता दें कि मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसको लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। भाजपा ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद महिलाओं पर अमर्यादित बयान पर नीतीश कुमार ने माफी मांग ली।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं पर दिए विवादित बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए सीएम नीतीश कुमार को जमकर खरी-खरी सुनाई। मध्य प्रदेश के गुना में पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की गंदी बात पर भड़कते हुए कहा, ” ये घमंडिया गठबंधन.. इस INDI गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता जो INDI गठबंधन  झंडा लेकर घूम रहे है। जो देश की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भांति-भांति का खेल-खेल रहे है। वो INDI गठबंधन के नेता कल विधानसभा के अंदर महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्हें शर्म नहीं है। इतना ही नहीं INDI गठबंधन का एक भी नेता माताओं-बहनों के इतने भयंकर अपमान के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा। जो लोग महिलाओं के बारे में ऐसा सोचते हैं, क्या वे आपके लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं? देश का कैसा दुर्भाग्य आया है कितने नीचे गिरोगे। और दुनिया में देश की बेइज्जती  कर रहे हो।”

महिलाओं पर अमर्यादित बयान पर सीएम नीतीश ने मांगी माफी 

बता दें कि मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसको लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। भाजपा ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद महिलाओं पर अमर्यादित बयान पर नीतीश कुमार ने माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को गलत लगा है तो वो माफी मांगते है। नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है।

सीएम नीतीश कुमार ने कल विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण के दौरान महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा, अगर लड़की पढ़ लेगी..और जब लड़का और लड़की में शादी होगी.. तो पुरुष रोज रात में करता है ना…उसी में पैदा हो जाता है.. और लड़की पढ़ लेती है..हमको मालूम था.. वो करेगा ठीक है.. लेकिन अंतिम में भीतर मत.. उसको बाहर कर दो.. इसमें संख्या घट रही है।