कोहिमा। एक बड़ी सियासी उठापटक और आरोपों, रैलियों, भाषणों के बाद आखिरकार पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त हो चुका है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान हुआ, जबकि मेघालय और नगालैंड में आज वोटिंग पूरी हो गई है। अब इंतजार है दो मार्च का जब तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव का नतीजा आएगा। इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजों पर हर किसी की नजर है। त्रिपुरा और नगालैंड से लेकर मेघालय तक किसकी सरकार बन सकती है?
वहीं अगर इस बार के नागालैंड राज्य के एग्जिट पोल सर्वे की बात करें तो Zee News के सर्वे सूत्र Matrize के आंकड़े कुछ इस प्रकार नजर आ रहे हैं-
पार्टी सीटें
- BJP+ 35-43
- NPF 2-5
- NPP 0-1
- INC 1-3
- अन्य 6-11
आपको बता दें कि नागालैंड पर एक सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार काझेतो किनिमी पहले ही चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध विधायक चुना गया है। खास बात है कि वह इस सीट से दूसरी बार चुने गए हैं। उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे इकलौते प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार खेकाशे सुमी ने शुक्रवार को अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। इसके बाद उनके खिलाफ चुनावी मैदान में कोई नहीं बचा और वह निर्विरोध चुने गए हैं।
गौरतलब है कि नागालैंड की 60 सीटों वाली विधानसभा में नैशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की 41 सीटें हैं। वहीं बीजेपी के पास 12 सीटें हैं। नगा पीपल्स फ्रंट की चार सीटें हैं। राज्य में चार महिला कैंडिडेट्स सहित कुल 183 उम्मीदवार हैं। विधानसभा चुनाव का नतीजा दो मार्च को आएगा। एग्जिट पोल के नतीजों पर हर किसी की नजर है। शाम सात बजे से एग्जिट पोल रिजल्ट के आंकड़े सामने आने शुरू हो जाएंगे।