newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympics: हॉकी टीम की जीत से गदगद हुए PM मोदी, खिलाड़ियों को किया फोन, देखिए क्या हुई बातचीत

Tokyo Olympics: वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी फोन कर हॉकी टीम से बातचीत कर रहे हैं। सबसे पहले पीएम मोदी हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह से बात करते हुए उन्हें कास्य पदक जीतने पर शुभकामनाएं देते है। पीएम मोदी मनप्रीत सिंह से कहते है कि आज अपने बहुत गजब खेला है। देश आज खुशी से झूम रहा है। इस दौरान मनप्रीत सिंह मुस्कराते हुए कहते है कि आपका जो मोटिवेशन है वो बहुत काम आया हमारी टीम के लिए।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में गुरुवार को भारत के लिए एक और अच्छी खबर आई है। टोक्यो ओलंपिक में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। दरअसल पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीतकर बड़ा गौरव हासिल किया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से मात दे दी है। वहीं भारतीय हॉकी टीम को मिली इस सफलता को लेकर देशभर में जश्न का माहौल है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने ट्वीट कर हॉकी टीम को बधाई दी है। इस बीच पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को खुद फोन किया है और पूरी टीम को जीत की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

hockey india

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी फोन कर हॉकी टीम से बातचीत कर रहे हैं। सबसे पहले पीएम मोदी हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह से बात करते हुए उन्हें कास्य पदक जीतने पर शुभकामनाएं देते है। पीएम मोदी मनप्रीत सिंह से कहते है कि आज अपने बहुत गजब खेला है। देश आज खुशी से झूम रहा है। इस दौरान मनप्रीत सिंह मुस्कराते हुए कहते है कि आपका जो मोटिवेशन है वो बहुत काम आया हमारी टीम के लिए। पीएम मोदी हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड (Graham Reid) और राजिंदर सिंह जूनियर से भी बात करते है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई-

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर हॉकी टीम को जीत की बधाई देते हुए लिखा, यह ऐतिहासिक दिन है और भारतीय के लिए यादगार रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।