
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से बदसलूकी करने वाले आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मेडिकल जांच हुई। जहां उसके ब्लड में शराब सेवन किए जाने की पुष्टि हुई है। 47 वर्षीय शख्स पर आरोप है कि उसने स्वाति मालीवाल पर गलते इशारे किए और बलोनो कार से घसीटने की भी कोशिश की। उनके साथ छेड़खानी की भी कोशिश की। जिसके बाद स्वाति मालीवाल ने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की।
एक्शन में पुलिस
पुलिस ने स्वाति मालीवाल की शिकायत को संज्ञान में लेने के बाद फौरन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 3 बजे पीसीआर कॉल पर शिकायत मिली थी कि किसी ने स्वाति मालीवाल के साथ छेड़खानी की कोशिश की। उन्हें गंदे इशारे भी किए। जिसके बाद पुलिस फौरन एक्शन में आई। और अब खबर है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में आरोपी के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
WATCH: स्वाति मालीवाल से बदसलूकी
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार किया गया @vikasbha | https://t.co/smwhXUROiK #SwatiMaliwal #WomenCommission #DelhiPolice pic.twitter.com/bz3IjDdMzT
— ABP News (@ABPNews) January 19, 2023
स्वाति मालीवाल का रिएक्शन
उधर, इस पूरे मामले पर अब स्वाति मालीवाल का भी रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई छेड़खानी की कोशिश के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, ‘कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए’।
कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 19, 2023
महिला हितों को लेकर मुखर रहती हैं स्वाति
आपको बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल महिला अधिकारियों और हितों को लेकर मुखर रहती हैं। वर्तमान में जंतर-मंतर में जारी पहलवानों के प्रदर्शन के मामले में भी डीसीडब्लू अध्य़क्ष ने अपनी सक्रियता दिखाई। ध्यान रहे कि स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस और खेल मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
गौरतलब है कि प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के प्रमुख पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसे लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। इससे पहले स्वाति मालीवाल ने कंझावाला मामले में भी पुलिस पर दबाव बनाया था। स्वाति हमेशा ही महिला अधिकारों को लेकर मुखर रहती हैं।