
नई दिल्ली। बिहार के आरा में तनिष्क ज्वैलरी के शोरूम में लगभग 6 से 8 बंदूकधारी बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाश लगभग 30 मिनट में 25 करोड़ की ज्वैलरी लूट कर फरार हो गए। शोरूम में घुसने के बाद बदमाशों ने बंदूक दिखाकर पूरे स्टाफ को बंधक बना लिया। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरा-छपरा रोड पर बबुरा के पास दो बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
VIDEO | Armed robbers stormed a Tanishq showroom in Bihar’s Arrah this morning and looted jewellery worth crores. The robbery took place at the Gopali Chowk branch in the Arrah police station area and the incident was caught in the CCTV installed inside the showroom.
(Video… pic.twitter.com/sU44vmpWwo
— Press Trust of India (@PTI_News) March 10, 2025
शोरूम में डकैती की इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 2 मिनट 38 सेकेंड के इस फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह से बदमाशों ने बंदूक की नोक पर शोरूम स्टाफ को बंधक बना रखा है। वहीं उनके कुछ साथी ज्वैलरी को बैग में भर रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस समय बदमाश शोरूम में घुसे वहां लगभग 50 करोड़ की ज्वैलरी मौजूद थी उसमें से वो लगभग आधी कीमत के आभूषणों पर हाथ साफ कर पाए। पुलिस पूछताछ में शोरूम स्टाफ और गार्ड ने बताया कि सुबह 10 बजे शोरूम खुलने के बाद साफ सफाई हो रही थी। तभी लगभग 10 बजकर 25 मिनट के आसपास 2 लोग शोरूम में दाखिल हुए। इसके बाद 2 और शोरूम में आए। इसी तरह जब उनके सभी साथी शोरूम में पहुंच गए तब उन्होंने बंदूक निकाल ली और सभी को बंधक बना लिया।
#WATCH | Visuals from the Jewellery showroom at which a robbery took place in Arrah city today between 10.30 and 11 am.
Bihar police have arrested two accused involved in the robbery. Six suspicious persons riding three motorcycles were seen going from Ara-Babura towards… pic.twitter.com/oqYbYDZA0Q
— ANI (@ANI) March 10, 2025
स्टाफ के मुताबिक बदमाशों ने आराम से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे क्षेत्र और हाईवे पर काम्बिंग की गई है। सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि हम जल्द ही अन्य बदमाशों को भी पकड़ लेंगे। वहीं दिनदहाड़े हुई इस वारदात के चलते क्षेत्रीय लोगों और अन्य व्यापारियों में दहशत का माहौल है।