newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 19 लाख के नकली नोट भी किए बरामद

Maharashtra: मुंबई की मालवणी पुलिस को MHB कॉलोनी मालवणी गेट नं 8 के पास खड़े एक शख्स पर संदेह हुआ, जब पुलिस ने उस शख्स की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस को शख्स के पास से 1 लाख के नकली नोट मिले।

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो नकली नोट बना रहा था। पुलिस ने मामले में दो शातिर अपराधियों को धर-दबोचा है और उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अपराधियों के पास से  2000, 500, 200 और 100 के नकली नोट बरामद किए हैं जो कुल 19 लाख रुपये हैं। आरोपी बाजार में नकली नोट चलाने का काम कर रहे थे। इतना ही नहीं ये आरोपी खुद ही नकली नोट बनाते थे और बाजार में बेचते थे।

mumbai police1

पुलिस ने बरामद किया 19 लाख का नकली कैश

मुंबई की मालवणी पुलिस को MHB कॉलोनी मालवणी गेट नं 8 के पास खड़े एक शख्स पर संदेह हुआ, जब पुलिस ने उस शख्स की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस को शख्स के पास से 1 लाख के नकली नोट मिले। आरोपी की पहचान इरफान शेख के तौर पर हुई। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान तेज करते हुए दूसरे आरोपी महबूब नबीसाब शेख को भी धर-दबोचा। दोनों आरोपी  बोईसर पालघर के रहने वाले है, जहां वो घर के अंदर ही नकली नोट बनाने का काम करते थे। पुलिस को आरोपियों के घर से  2000 रुपये के 500 नोट, 500 रुपये के 1800 नोट, 200 रुपये के 5 नोट, 100 रुपये के 5 के नकली नोट बरामद किया। जो टोटल 19 लाख रुपये थे।

mumbai police2

पुलिस ने मामला किया दर्ज

ये दोनों आरोपी मिलकर इतनी सफाई  से नोट बनाते थे। जिसने नोट के बीच मे लगने वाले चांदी की तार की जगह ब्लू प्लास्टिक ( ग्लिटर ) का इस्तेमाल करते थे। जिससे नोट नकली ना लगे और उसे आसानी से बाजार में उतारा जा सके। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 420 का मामला दर्ज कर लिया है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नोट छापने की मशीन इनके पास कैसे आई।