नई दिल्ली। बिहार से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। दरअसल, सीएम नीतीश रैली के पास धमाका हुआ है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय शुभम आदित्य के रूप में हुई है। युवक के पास से पटाखा और माचिस भी बरामद हुई है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को नालंदा के सिलाव में निजी यात्रा पर लोगों से मिल रहे थे।
#UPDATE | Police detained one person in connection with a bomb that was hurled near Chief Minister Nitish Kumar’s ‘Jansabha’ site in Nalanda.
— ANI (@ANI) April 12, 2022
बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक की खबर सामने आई थी, जब एक अज्ञात शख्स ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी। यह घटना बख्तियारपुर में घटित हुई थी। वहीं पुलिस ने मौके पर ही शख्स को पकड़ लिया था और शुरुआती जांच में पाया गया कि वह मानसिक रूप से पीड़ित था।
यहां देखिए वीडियो-
BIHAR- नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर चूक, नालन्दा के सिलाव में कार्यक्रम स्थल से 15-20 फीट की दूरी पर ब्लास्ट, हिरासत में लिया गया एक शख्स…युवक के पास से पटाखा और माचिस की तीली हुई बरामद pic.twitter.com/8prgD6sA6B
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) April 12, 2022